WI vs SL पहला वनडे: भारत में कब और कहां देखें लाइव मैच

0

नई दिल्ली : आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में हिस्सा लेने वाली कुछ टीमों की स्थिति तो पहले ही तय हो चुकी है, लेकिन कई टीमों की जगह को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है, जिनमें वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम का नाम भी शामिल है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वेस्टइंडीज इस समय आईसीसी वनडे टीम रैंकिंग में 10वें स्थान पर है और उसे सीधे क्वालिफिकेशन के लिए रैंकिंग में सुधार करना होगा।

इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए वेस्टइंडीज 3 जून से श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने जा रही है, जिसका पहला मुकाबला जमैका के सबीना पार्क में होगा। यह सीरीज इसलिए भी अहम है क्योंकि वेस्टइंडीज करीब 6 महीने बाद वनडे क्रिकेट में वापसी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय फैंस इस सीरीज को लाइव कब, कहां और कैसे देख सकते हैं—इसकी पूरी जानकारी प्रसारण अधिकारों और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के अनुसार अलग-अलग चैनलों पर उपलब्ध होगी, जिसकी डिटेल आगे बताई जाएगी।

भारत में वनडे सीरीज का लाइव टेलीकास्ट OTT पर

वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच में खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला भारतीय समयानुसार जहां रात 8 बजे से शुरू होगा तो वहीं टॉस शाम 7:30 पर होगा। इसके अलावा अगले 2 वनडे मैच डे-नाइट खेले जाएंगे, जिसमें उनकी शुरुआत भारतीय समयानुसार देर रात एक बजे से होगी। भारत में इन मैचों का टीवी पर किसी भी चैनल पर सीधा प्रसारण नहीं किया जाएगा, तो वहीं ऑनलाइन प्लेटफॉर्म को लेकर बात की जाए तो वह फैनकोड ऐप पर इस वनडे सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। इसमें फैंस अपने मोबाइल पर जहां लॉगिन कर मुकाबले का सीधा प्रसारण देख सकते हैं तो वहीं स्मार्ट टीवी पर फैनकोड की ऐप पर लॉगिन कर उसपर भी देख सकते हैं।

वनडे सीरीज से तय होगी श्रीलंका की वर्ल्ड कप राह

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मेजबान वेस्टइंडीज के साथ-साथ श्रीलंका की टीम के लिए भी तीन मैचों की वनडे सीरीज वर्ल्ड कप 2027 के नजरिए से काफी अहम है। अभी श्रीलंकाई टीम आईसीसी वनडे रैंकिंग में छठे नंबर काबिज है, जिसमें वर्ल्ड कप के लिए मेजबान साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के अलावा टॉप-8 रैंक की टीमें सीधे क्वालीफाई कर जाएंगी। श्रीलंकाई टीम के लिए सीधे क्वालिफिकेशन की राह भले ही थोड़ी आसान दिख रही हो लेकिन वह बिल्कुल भी खुद के लिए चीजें कठिन नहीं करना चाहेगी। श्रीलंकाई टीम ने इस सीरीज को लेकर कप्तानी की जिम्मेदारी विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस को सौंपी है। इसके अलावा स्क्वाड में अनुभवी खिलाड़ियों को लेकर बात की जाए तो उसमें वानिंदु हसरंगा का नाम भी शामिल है।

दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रहा बराबरी का मुकाबला

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वनडे फॉर्मेट में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड अब तक काफी संतुलित रहा है। दोनों टीमों के बीच कुल 67 वनडे मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से 32 मैच वेस्टइंडीज ने जीते हैं, जबकि 32 मुकाबलों में श्रीलंका को जीत मिली है। इसके अलावा 3 मैच बिना किसी परिणाम के समाप्त हुए हैं। वहीं वेस्टइंडीज के घरेलू मैदानों पर श्रीलंका के खिलाफ प्रदर्शन पर नजर डालें तो कैरेबियाई टीम ने 14 मैचों में से 8 में जीत हासिल की है, जबकि 5 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है और 1 मैच का कोई परिणाम नहीं निकला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here