IPL में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाली टीमों में राजस्थान रॉयल्स नंबर 1

0

नई दिल्ली : आईपीएल के हर सीजन में चौकों और छक्कों की बरसात देखने को मिलती है, जिससे दर्शकों का मनोरंजन भी चरम पर रहता है। आधुनिक टी20 क्रिकेट में खेल का अंदाज पूरी तरह बदल चुका है और अब बल्लेबाज शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाते हैं। चाहे आईपीएल हो या टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट, आज के समय में खिलाड़ी पहली ही गेंद से बड़े शॉट खेलने की कोशिश करते हैं। इसी कारण चौके-छक्कों की संख्या लगातार बढ़ रही है और पारंपरिक एक-दो रन की बजाय अब तेज स्कोरिंग पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है।

राजस्थान रॉयल्स ने तोड़ा पंजाब किंग्स का रिकॉर्ड

साल 2026 में भी चौकों और छक्के जमकर चले और इस सीजन में अन्य सीजनों की तुलना में सबसे ज्यादा बाउंड्रीज लगे, लेकिन आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा बाउंड्रीज लगाने के मामले में अब राजस्थान रॉयल्स की टीम पहले नंबर पर आ गई। राजस्थान की टीम ने साल 2026 में सबसे ज्यादा कुल 437 बाउंड्रीज यानी चौके और छक्के लगाए और इस टीम ने पंजाब किंग्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया जिन्होंने साल 2025 में सबसे ज्यादा 428 बाउंड्रीज लगाए थे।

आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा बाउंड्रीज लगाने का मामले में हैदराबाद तीसरे नंबर पर हैं जिन्होंने साल 2026 में कुल 426 बाउंड्रीज लगाए जबकि चौथे नंबर पर आरसीबी है और इस टीम ने साल 206 में कुल 425 बाउंड्रीज लगाए। वहीं इस सीजन की उप-विजेता टीम गुजरात इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर है जिसने साल 2026 में कुल 416 बाउंड्रीज लगाए। इसके बाद मुंबई छठे और सातवें स्थान पर है। मुंबई ने साल 2023 में कुल 405 बाउंड्रीज लगाए जबकि मुंबई ने ही साल 2025 में 401 बाउंड्रीज लगाए। इसके बाद हैदराबाद 8वें और आरसीबी 9वें पोजीशन पर है।

आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा बाउंड्रीज लगाने वाली टॉप-9 टीमें
  • 437 बाउंड्रीज: RR (2026)
  • 428 बाउंड्रीज: PBKS (2025)
  • 426 बाउंड्रीज: SRH (2026)
  • 425 बाउंड्रीज: RCB (2026)
  • 416 बाउंड्रीज: GT (2026)
  • 405 बाउंड्रीज: MI (2023)
  • 401 बाउंड्रीज: MI (2025)
  • 395 बाउंड्रीज: SRH (2024)
  • 394 बाउंड्रीज: RCB (2024)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here