NST NEWS, भोपाल। मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी की इंटर हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता में विराट कोहली हाउस (VK-18) ने महेंद्र सिंह धोनी हाउस (MSD-7) को 7 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए एमएसडी-7 हाउस की टीम विराट कोहली हाउस के गेंदबाजों के सामने संघर्ष करती नजर आई और मात्र 67 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से अर्णव वंदे ने 15 और अक्षत मालवीय ने 10 रन बनाए। विराट कोहली हाउस के लिए वंश कोरी ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके, जबकि विराट सक्सेना और आरव ज़रीवाला ने एक-एक विकेट हासिल किया।
68 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी विराट कोहली हाउस की टीम ने संयमित बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के कप्तान कार्तिक शर्मा ने 26 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि विराट सक्सेना ने 11 रन बनाकर जीत में अहम योगदान दिया। एमएसडी-7 हाउस की ओर से कुश ने 2 विकेट लिए, जबकि विराट सिंह चौहान और अर्णव वंदे को एक-एक सफलता मिली। मैच में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए वंश कोरी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें यह पुरस्कार वरिष्ठ क्रिकेट कोच हेमंत कुमार सूदन और शिव नारायण शर्मा ने प्रदान किया।


