भोपाल।( nst news) आदिनाथ युवा संयोजन द्वारा आयोजित जैन स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 (सीजन–5) का दो दिवसीय खेल महोत्सव रविवार, 07 जून को भोजपुर क्लब में सफलतापूर्वक एवं भव्य अंदाज़ में संपन्न हुआ। अंतिम दिन महिला बॉक्स क्रिकेट, महिला पिट्टू, बैडमिंटन, टेबल टेनिस,कैरम एवं शतरंज के फाइनल मुकाबले खेले गए। इसके उपरांत विजेताओं को पदक एवं क्रिकेट व पिट्टू की विजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
आयोजन के संबंध में पियूष जैन (अंकुर) एवं मीडिया प्रभारी क्षितिज कोठारी ने बताया कि प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ खेलों में भाग लिया, वहीं दर्शकों ने भी हर्ष एवं उल्लास के साथ आयोजन का आनंद लिया। इस आयोजन का उद्देश्य केवल खेल प्रतियोगिताओं का मंच प्रदान करना ही नहीं, बल्कि संपूर्ण जैन समाज को एक सूत्र में जोड़ने का प्रयास भी है।


