IND vs AFG : मुल्लांपुर टेस्ट में टीम इंडिया का दबदबा, अफगानिस्तान तीसरे दिन ढेर

0

नई दिल्ली : मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़) के महाराजा यादविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला गया टेस्ट मुकाबला भारतीय टीम के नाम रहा। इस मैच में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को पारी और 300 रनों के बड़े अंतर से हराया। मुकाबला तीसरे दिन (8 जून) के तीसरे सत्र में ही समाप्त हो गया। भारतीय टीम की यह जीत रनों के अंतर के हिसाब से टेस्ट क्रिकेट में उसकी अब तक की सबसे बड़ी जीत बन गई। इससे पहले भारत ने अक्टूबर 2018 में राजकोट में वेस्टइंडीज के खिलाफ पारी और 272 रनों से जीत दर्ज की थी।

मुकाबले में भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 8 विकेट पर 564 रन बनाकर घोषित की थी। इसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम पहली पारी में सिर्फ 152 रनों पर सिमट गई और उसे फॉलोऑन खेलना पड़ा। पहली पारी के आधार पर भारत को 412 रनों की विशाल बढ़त मिली। इसके बाद अफगानिस्तान की दूसरी पारी भी भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम केवल 112 रनों पर ढेर हो गई। इस मैच में टॉस भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने जीता था और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था।

फॉलोऑन खेलते हुए भी अफगानी टीम की शुरुआत कुछ ठीक नहीं रही. अब्दुल मलिक सिर्फ 8 रनों के निजी स्कोर पर मोहम्मद सिराज का शिकार बने. यहां से अफगानिस्तान ने लगाातार अंतराल में विकेट खोए. सलामी बल्लेबाज सेदिकुल्लाह अटल ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए. वहीं रहमानुल्लाह गुरबाज (24 रन) और रहमत शाह (13 रन) भी दोहरे अंकों तक पहुंचने में सफल रहे. स्पिन गेंदबाजों वॉशिंगटन सुंदर ने चार और कुलदीप यादव ने तीन सफलताएं हासिल कीं. शराफुद्दीन चोटिल होने के चलते बैटिंग करने नहीं उतरे.

अफगानिस्तान की दूसरी पारी का स्कोरकार्ड: (112, 35.5 ओवर)

बल्लेबाजविकेटरन
सेदिकुल्लाह अटलकॉट प्रसिद्ध कृष्णा, बोल्ड वॉशिंगटन सुंदर42
अब्दुल मलिकLBW मोहम्मद सिराज8
रहमानुल्लाह गुरबाजकॉट प्रसिद्ध कृष्णा, बोल्ड कुलदीप यादव24
रहमत शाहकॉट मानव सुथार, बोल्ड वॉशिंगटन सुंदर13
हशमतुल्लाह शाहिदीकॉट शुभमन गिल, बोल्ड  वॉशिंगटन सुंदर5
अफसर जजईLBW मानव सुथार8
अजमतुल्लाह उमरजईकॉट कुलदीप यादव, बोल्ड वॉशिंगटन सुंदर4
नांगेयालिया खरोटीकॉट मानव सुथार, बोल्ड कुलदीप यादव6
जियाउर रहमान शरीफीनाबाद4*
मोहम्मद सलीम सफीकॉट साई सुदर्शन, बोल्ड कुलदीप यादव0
शराफुद्दीन अशरफअबसेंट हर्ट

विकेट पतन: 42-1 (अब्दुल मलिक, 13.1 ओवर), 74-2 (रहमानुल्लाह गुरबाज, 19.1 ओवर), 87-3 (रहमत शाह, 22.6 ओवर), 93-4 (हशमतुल्लाह शाहिदी, 26.3 ओवर), 98-5 (सेदिकुल्लाह अटल, 28.6 ओवर), 106-6 (अफसर जजई, 31.5 ओवर), 106-7 (अजमतुल्लाह उमरजई, 32.1 ओवर), 112-8 (नांगेयालिया खरोटी, 35.4 ओवर), 112-9 (मोहम्मद सलीम सफी, 35.5 ओवर)

टेस्ट डेब्यू में चमके मानव सुतार, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास

पहली पारी में अफगानी टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. दूसरे दिन के ही खेल में अफगानिस्तान ने पांच विकेट गंवा दिए. अब्दुल मलिक (16 रन), रहमानुल्लाह गुरबाज (17 रन) और अफसर जजई (3 रन) के विकेट स्पिनर मानव सुथार ने झटके. सुथार का ये डेब्यू मुकाबला है. वहीं तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने सेदिकुल्लाह अटल (17 रन) और कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी (20 रन) को पवेलियन रवाना कर दिया. रहमत शाह ने शानदार बैटिंग कर अफगानी इनिंग्स को संभालने का प्रयास किया.

तीसरे दिन के खेल में भारतीय टीम को प्रसिद्ध कृष्णा ने जल्द ही कामयाबी दिलाई और उन्होंने अजमतुल्लाह उमरजई (0 रन) को बोल्ड किया. रहमत शाह की शानदार बैटिंग जारी रही और वो भारत के खिलाफ टेस्ट मैच में 50 या उससे ज्यादा की इनिंग्स खेलने वाले पहले अफगानी बल्लेबाज बने. शराफुद्दीन अशरफ (11 रन) ने रहमत का साथ देने की कोशिश की, लेकिन मानव सुथार ने उनकी इनिंग्स पर ब्रेक लगा दिया.

इसके बाद मानव सुथार ने रहमत शाह को बोल्ड कर अपने पांच विकेट पूरे किए. रहमत ने 9 चौके और एक छक्के की मदद से 135 बॉल पर 60 रन बनाए. मानव सुथार यही नहीं रुके और मोहम्मद सलीम सफी (0 रन) को आउट कर अपना छठा विकेट लिया. जियाउर रहमान शरीफी (6 रन) आउट होने वाले आखिरी बैटर रहे, जिनका विकेट वॉशिंगटन सुंदर ने लिया. भारत की ओर से स्पिनर मानव सुथार ने अपनी डेब्यू इनिंग्स में 6 विकेट झटके.

अफगानिस्तान की पहली पारी का स्कोरकार्ड: (152-10, 58.4 ओवर)
बल्लेबाजविकेटरन
अब्दुल मलिककॉट मोहम्मद सिराज, बोल्ड मानव सुथार16
सेदिकुल्लाह अटलबोल्ड प्रसिद्ध कृष्णा17
रहमानुल्लाह गुरबाजकॉट साई सुदर्शन, बोल्ड मानव सुथार12
रहमत शाहबोल्ड मानव सुथार60
हशमतुल्लाह शाहिदीLBW प्रसिद्ध कृष्णा20
अफसर जजईकॉट एंड बोल्ड मानव सुथार3
अजमतुल्लाह उमरजईबोल्ड प्रसिद्ध कृष्णा0
शराफुद्दीन अशरफकॉट ऋषभ पंत, बोल्ड मानव सुथार11
नांगेयालिया खरोटीनाबाद4*
मोहम्मद सलीम सफीLBW मानव सुथार0
जियाउर रहमानकॉट ऋषभ पंत, बोल्ड वॉशिंगटन सुंदर6

विकेट पतन: 28-1 (अब्दुल मलिक, 5.4 ओवर), 40-2 (सेदिकुल्लाह अटल, 8.4 ओवर), 62-3 (रहमानुल्लाह गुरबाज, 19.2 ओवर), 98-4 (हशमतुल्लाह शाहिदी, 32.2 ओवर), 113-5 (अफसर जजई, 39.5 ओवर), 118-6 (अजमतुल्लाह उमरजई, 44.2 ओवर), 142-7 (शराफुद्दीन अशरफ, 55.1 ओवर), 143-8 (रहमत शाह, 57.2 ओवर), 143-9 (मोहम्मद सलीम सफी, 57.5 ओवर), 152-10 (जियाउर रहमान शरीफी, 58.4 ओवर)

भारत की पहली पारी में शुभमन-राहुल के शतक
भारतीय टीम के लिए पहली पारी में कप्तन शुभमन गिल और सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने शतक जड़े. शुभमन ने 15 चौके और एक छक्के की सहायता से 177 गेंदों पर 126 रन बनाए. शुभमन के टेस्ट करियर की ये 11वीं सेंचुरी रही. वहीं केएल राहुल ने 11 चौके की मदद से 165 बॉल पर 100 रनों का योगदान दिया. राहुल के टेस्ट करियर का ये 12वां शतक रहा. साई सुदर्शन (81), ऋषभ पंत (81 रन) और वॉशिंगटन सुंदर (नाबाद 52 रन) भी अर्धशतक जड़ने में कामयाब रहे. अफगानिस्तान की ओर से तेज गेंदबाज मोहम्मद सलीम सफी ने सबसे ज्यादा 6 विकेट झटके.

भारत की पहली पारी का स्कोरकार्ड: (564/8 d, 127 ओवर)

बल्लेबाजविकेटरन
यशस्वी जायसवालकॉट अफसर जजई, बोल्ड मोहम्मद सलीम सफी24
केएल राहुलकॉट रहमानुल्लाह गुरबाज, बोल्ड जियाउर रहमान शरीफी100
साई सुदर्शनकॉट अफसर जजई, बोल्ड सलीम सफी81
शुभमन गिलकॉट अफसर जजई, बोल्ड सलीम सफी126
ऋषभ पंतकॉट अजमतुल्लाह उमरजई, बोल्ड हशमतुल्लाह शाहिदी81
ध्रुव जुरेलबोल्ड मोहम्मद सलीम सफी19
वॉशिंगटन सुंदरनाबाद52*
मानव सुथारकॉट अफसर जजई, बोल्ड मोहम्मद सलीम सफी28
मोहम्मद सिराजबोल्ड मोहम्मद सलीम सफी22
कुलदीप यादवनाबाद9*

विकेट पतन: 41-1 (यशस्वी जायसवाल, 11.6 ओवर), 180-2 (साई सुदर्शन, 42.4 ओवर), 247-3 (केएल राहुल, 60.2 ओवर), 416-4 (शुभमन गिल, 95.5 ओवर), 452-5 (ध्रुव जुरेल, 101.5 ओवर), 456-6 (ऋषभ पंत, 102.4 ओवर), 510-7 (मानव सुथार, 116.5 ओवर), 540-8 (मोहम्मद सिराज, 120.4 ओवर)

मुकाबले में भारत की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा.

मुकाबले में अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन: अब्दुल मलिक, सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अफसर जजई (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेयालिया खरोटी, जियाउर रहमान शरीफी और मोहम्मद सलीम सफी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here