भारत के सबसे वैल्यूएबल सेलिब्रिटी की लिस्ट, कोहली-धोनी का जलवा कायम

0

नई दिल्ली : फॉर्च्यून इंडिया ने भारतीय सेलिब्रिटीज की व्यक्तिगत ब्रांड वैल्यू के आधार पर देश के सबसे वैल्यूएबल सेलिब्रिटीज की सूची जारी की है। इस रैंकिंग में खेल, खासकर क्रिकेट, और फिल्म जगत दोनों के सितारों को शामिल किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, टॉप-10 सूची में तीन क्रिकेटर्स ने जगह बनाई है, जबकि बाकी सात स्थानों पर फिल्मी दुनिया के दिग्गज सितारे शामिल हैं। यह सूची भारत में खेल और मनोरंजन जगत के सितारों की बढ़ती ब्रांड वैल्यू को भी दर्शाती है।

फॉर्च्यून इंडिया का यह सर्वे केवल स्टार्स की संपत्ति, बॉक्स-ऑफिस कलेक्शन या एंडोर्समेंट पर ही आधारित नहीं था, बल्कि इसमें उनकी खासियत, तालमेल, दर्शकों से जुड़ाव, भरोसा, लोकप्रियता और जिम्मेदारी जैसे मानकों को भी शामिल किया गया था। इस रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय बैटिंग लीजेंड विराट कोहली देश के सबसे ज्यादा ब्रांड वैल्यू वाले सेलिब्रिटी हैं, जिनकी ब्रांड वैल्यू 3,542 करोड़ आंकी गई है। वहीं बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं, जिनकी ब्रांड वैल्यू 3,017 करोड़ बताई गई है।

ब्रांड वैल्यू रैंकिंग में विराट कोहली सबसे आगे

इस सर्वे के मुताबिक टॉप-10 की लिस्ट में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ₹2,141 करोड़ की शानदार ब्रांड वैल्यू के साथ चौथे नंबर पर हैं। भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक और शानदार विकेटकीपर-बल्लेबाज धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया था। उनका 16 साल का शानदार करियर रहा और आज भी वे देश के सबसे बड़े चेहरों में से एक हैं। वे अब 44 साल के हैं, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर होने के इतने सालों बाद भी उनकी फैन फॉलोइंग का कोई मुकाबला नहीं है।

एमएस धोनी ने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा

सचिन तेंदुलकर इस टॉप-10 मशहूर हस्तियों की सूची में 8वें स्थान पर हैं। उनकी ब्रांड वैल्यू ₹1,676 करोड़ आंकी गई है, जिसके साथ वह आलिया भट्ट, दिलजीत दोसांझ और अल्लू अर्जुन जैसे सितारों से आगे हैं। इस सूची में तीसरे स्थान पर बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हैं, जिनकी ब्रांड वैल्यू 2,507 करोड़ बताई गई है। वहीं रणवीर सिंह पांचवें, अक्षय कुमार छठे और अमिताभ बच्चन सातवें स्थान पर मौजूद हैं।

ब्रांड वैल्यू के हिसाब से भारत के टॉप-10 सेलिब्रिटी

विराट कोहली: 3,542 करोड़
शाहरुख खान: 3,017 करोड़
प्रियंका चोपड़ा: 2,507 करोड़
एमएस धोनी: 2,141 करोड़
रणवीर सिंह: 2,077 करोड़
अक्षय कुमार: 2,064 करोड़
अमिताभ बच्चन: 1,933 करोड़
सचिन तेंदुलकर: 1,676 करोड़
आलिया भट्ट: 1,606 करोड़
अल्लू अर्जुन: 1,522 करोड़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here