दिल्ली के निखिल चौधरी बने ऑस्ट्रेलिया टीम का हिस्सा, बांग्लादेश के खिलाफ डेब्यू की संभावना

0

नई दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए अपनी टीम में अनकैप्ड स्पिनर निखिल चौधरी को शामिल किया है। 4 मई 1996 को दिल्ली में जन्मे निखिल चौधरी ने अब तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोई मैच नहीं खेला है, लेकिन 30 साल के इस खिलाड़ी ने घरेलू क्रिकेट में बिग बैश टी20 लीग में होबार्ट हरिकेन्स के लिए शानदार प्रदर्शन करके चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन ने उन्हें राष्ट्रीय टीम में जगह दिलाई है और अब उनके पास बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में डेब्यू करने का सुनहरा मौका है। चयनकर्ताओं को उम्मीद है कि वह अपनी स्पिन गेंदबाजी से टीम को मजबूती देंगे और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपने घरेलू फॉर्म को दोहरा सकते हैं।

निखिल चौधरी हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में दिल्ली कैपिटल्स के सेटअप का भी हिस्सा रहे थे। अगर निखिल चौधरी को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है तो वह 60 साल से ज्यादा समय बाद ऑस्ट्रेलिया की पुरुष टीम के लिए खेलने वाले भारत में जन्में पहले खिलाड़ी बन सकते हैं। निखिल चौधरी को टीम के अहम बल्लेबाज ट्रैविस हेड की जगह शामिल किया गया है।

ऑस्ट्रेलिया के चयनकर्ता टोनी डोडमेड को भरोसा है कि अगर उन्हें खेलने का मौका मिलता है तो यह बॉलिंग ऑलराउंडर अच्छा प्रदर्शन कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने ने कहा, ‘‘निखिल कुछ समय से राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में हैं। वह इस दौरे के लिए स्टैंडबाय खिलाड़ी थे, ब्रिस्बेन में प्री-सीजन कैंप के दौरान टीम से जुड़े थे। अब ट्रैविस हेड की जगह टीम में शामिल हो रहे हैं।’’

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार टोनी डोडमेट ने कहा, ‘‘पैनल उनके बीबीएल फॉर्म, खासकर पिछले सीजन के प्रदर्शन से काफी प्रभावित था। इस कारण उन्हें टीम में शामिल किया गया है। वह इस साल आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स टीम का भी हिस्सा रहे हैं। निखिल को बांग्लादेश में बहुत अच्छा अनुभव मिलेगा और जब हम अगले हफ्ते होने वाले पहले टी20 के लिए टीम चुनेंगे तो वह ऑस्ट्रेलिया के लिए अपना पहला मैच खेलने के दावेदारों में शामिल होंगे।’’

बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम

ऑस्ट्रेलिया की टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, निखिल चौधरी, कूपर कोनोली, टिम डेविड, जोएल डेविस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, एरन हार्डी, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मैथ्यू कुहनेमैन, राइली मेरेडिथ, जोश फिलिप, मैथ्यू रेनशॉ, एडम जम्पा।

ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश टी20 इंटरनेशनल सीरीज का शेड्यूल

पहला T20I: 17 जून 2026, चट्टोग्राम
दूसरा T20I: 19 जून 2026, चट्टोग्राम
तीसरा T20I: 21 जून 2026, चट्टोग्राम

इस दशक की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया जाकर बसने वाले निखिल चौधरी अगर 17 जून से चट्टोग्राम में शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए प्लेइंग इलेवन में चुने जाते हैं, तो वह भारत में जन्मे ऐसे पहले ऑस्ट्रेलियाई पुरुष खिलाड़ी बन सकते हैं, जो 60 से अधिक वर्षों के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलेंगे।

निखिल चौधरी को अहम बल्लेबाज ट्रैविस हेड की जगह टीम में शामिल किया गया है। ऑस्ट्रेलिया के चयनकर्ता टोनी डोडमेड को भरोसा है कि अगर यह गेंदबाजी ऑलराउंडर टीम में चुना जाता है, तो वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर सकता है और टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकता है।

पंजाब के लिए दो साल में 14 मैच खेलने का सफर

निखिल चौधरी ने घरेलू क्रिकेट में पंजाब की टीम के लिए भी प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने 2017 से 2019 के बीच पंजाब के लिए कुल 14 मैच खेले, जिनमें 12 टी20 मुकाबले शामिल थे। इस दौरान उन्हें अनुभवी कप्तान हरभजन सिंह की कप्तानी में खेलने का अवसर मिला, जिससे उनके करियर को अहम अनुभव मिला। निखिल चौधरी ने अंतरराज्यीय टी20 टूर्नामेंट और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी हिस्सा लिया है। इसके अलावा उन्होंने लिस्ट ए फॉर्मेट की विजय हजारे ट्रॉफी में भी दो मुकाबले खेले हैं, जिससे उनके घरेलू क्रिकेट अनुभव का दायरा और मजबूत हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here