एक मुट्ठी इंडियन व्हीलचेयर क्रिकेट प्रीमियर लीग सीजन-7 का आगाज 14 जून से, देशभर के 120 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

0

नई दिल्ली.  एक मुट्ठी ट्रस्ट और व्हीलचेयर क्रिकेट इंडिया एसोसिएशन (डब्ल्यूसीआईए) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाली एक मुट्ठी इंडियन व्हीलचेयर क्रिकेट प्रीमियर लीग (आईडब्ल्यूपीएल) सीजन-7 का आयोजन 14 से 21 जून 2026 तक नई दिल्ली के बाल भवन इंटरनेशनल स्कूल में किया जाएगा। टूर्नामेंट को लेकर 12 जून को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रतियोगिता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की जाएंगी।

आयोजकों के अनुसार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में देशभर से 120 व्हीलचेयर क्रिकेटर हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में कुल आठ टीमें खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। टूर्नामेंट का उद्देश्य दिव्यांग खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए राष्ट्रीय मंच प्रदान करना और खेलों के माध्यम से समावेशिता को बढ़ावा देना है।

टूर्नामेंट का एक विशेष आकर्षण 14 जून को आयोजित होने वाली रोड शो रैली होगी, जो दोपहर 2:30 बजे राजापुरी चौक से शुरू होकर बाल भवन इंटरनेशनल स्कूल तक जाएगी। इसके अलावा महिला क्रिकेटरों और व्हीलचेयर क्रिकेट खिलाड़ियों के बीच एक विशेष प्रदर्शनी मैच भी खेला जाएगा, जो दर्शकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहेगा। आयोजन के मुख्य अतिथि दिल्ली सरकार के समाज कल्याण मंत्री रविंदर इंद्राज सिंह होंगे। उनके साथ खेल, सामाजिक और सार्वजनिक जीवन से जुड़े कई गणमान्य व्यक्तियों के उपस्थित रहने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here