धोनी हाउस और सचिन तेंदुलकर हाउस की शानदार जीत, अभिदीप और दर्श जोशी बने मैच के हीरो

0

NST NEWS, BHOPAL.  मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित इंटर हाउस अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को खेले गए दोनों लीग मुकाबलों में महेंद्र सिंह धोनी हाउस और सचिन तेंदुलकर हाउस ने शानदार जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में बेहतरीन प्रदर्शन किया। दिन के पहले मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी हाउस ने विराट कोहली हाउस को 45 रन से पराजित किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए धोनी हाउस ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाए। टीम की ओर से अगस्त्य ने सर्वाधिक 43 रन बनाए। विराट कोहली हाउस के लिए कृष्णा, विराट और शिवांश ने एक-एक विकेट हासिल किया।

133 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी विराट कोहली हाउस की टीम 80 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से रुद्र ने सर्वाधिक 15 रन बनाए। धोनी हाउस के गेंदबाज अभिदीप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट चटकाए और टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। दिन के दूसरे मुकाबले में सचिन तेंदुलकर हाउस ने युवराज सिंह हाउस को 43 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सचिन तेंदुलकर हाउस ने 20 ओवर में 174 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से आरुष द्विवेदी ने 41 रन और ओजस्व ने 23 रन का योगदान दिया। युवराज सिंह हाउस के लिए एकाग्र और कार्तिक ने दो-दो विकेट लिए।

175 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी युवराज सिंह हाउस की टीम 19 ओवर में 130 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से ओमी ने 26 और मनन ने 24 रन बनाए। सचिन तेंदुलकर हाउस के दर्श जोशी ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट हासिल किए और टीम की जीत के नायक बने। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार वरिष्ठ क्रिकेटर पीयूष सिंह ने प्रदान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here