प्लेन के अंदर क्रिकेट का रोमांच, बहू सानिया की बॉल पर आउट हुए सचिन तेंदुलकर

0

नई दिल्ली : क्रिकेट के भगवान के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। चाहे किसी उभरते खिलाड़ी की तारीफ हो या फिर आउट ऑफ फॉर्म क्रिकेटर को दी गई उनकी सलाह, उनके विचार हमेशा चर्चा का विषय बनते हैं। वहीं उनकी बेटी सारा तेंदुलकर और बहू सानिया चंडोक भी अपने लुक्स और पर्सनैलिटी को लेकर अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इसी बीच सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प वीडियो साझा किया है, जिसमें वह अपने परिवार के साथ फ्लाइट के अंदर मजेदार अंदाज में क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो क्रिकेट प्रशंसकों के बीच तेजी से वायरल हो रहा है। सचिन तेंदुलकर एक्स पर खासा एक्टिव रहते हैं और शुक्रवार (12 जून) को उन्होंने एक बेहतरीन वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सचिन फ्लाइट के अंदर अपनी बेटी सारा तेंदुलकर और बहू सानिया के साथ क्रिकेट खेल रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में भी लिखा है कि, Altitude जो भी हो, Attitude चेंज नहीं होना चाहिए।

सानिया की गेंद और सारा का कैच, सचिन का विकेट गिरा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वीडियो की शुरुआत में सचिन तेंदुलकर मजाकिया अंदाज में कहते हैं, “Altitude जो भी हो, Attitude चेंज नहीं होना चाहिए।” इसके बाद उनकी बहू सानिया चंडोक गेंदबाजी करती हैं, जबकि सचिन बल्लेबाजी करते नजर आते हैं। मस्ती भरे इस पल में सचिन कहते हैं, “तुम मुझे कभी आउट नहीं कर पाओगे। बहुत थोड़ी सी पॉसिबिलिटी होगी, जब तक मैं बल्ला उल्टा न कर लूं, तब थोड़े चांस बन सकते हैं।” इसके बाद वह अपना बल्ला उल्टा पकड़ लेते हैं और उसके हैंडल से बल्लेबाजी करने लगते हैं, जिससे वीडियो और भी दिलचस्प बन जाता है।

अगली गेंद पर सानिया चंडोक ने फिर से गेंद सचिन की ओर फेंकी, लेकिन इस बार शॉट सीधे सारा तेंदुलकर के हाथों में चला गया। इस तरह सचिन तेंदुलकर मजेदार अंदाज में सानिया की गेंद पर आउट हो गए। कैच लपकने के बाद सारा खुशी से झूम उठीं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, परिवार के साथ प्लेन के अंदर खेला गया यह हल्का-फुल्का क्रिकेट फैंस को खूब पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स भी इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “बहू की गेंद पर ससुर क्लीन बोल्ड!”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here