खेलो भोपाल बेबी लीग फुटबॉल: मून यू एफसी, टीटीएनएस एफसी और लेस ब्लेज़ यूनाइटेड बने चैंपियन

0

भोपाल।  टी.टी. नगर स्टेडियम में आयोजित खेलो भोपाल बेबी लीग फुटबॉल प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-12 वर्ग के फाइनल में मून यू फुटबॉल क्लब ने नाइट्स फुटबॉल क्लब को 3-1 से हराकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। मून यू एफसी की ओर से आदि महेश्वरी, राज अमन और मयूख चौधरी ने एक-एक गोल किया, जबकि नाइट्स एफसी के लिए एकमात्र गोल अब्दुल रज्जाक ने किया। इस वर्ग में सैयान गाड ने तीसरा स्थान हासिल किया।

गर्ल्स ओपन कैटेगरी में टीटीएनएस फुटबॉल क्लब ने रोमांचक मुकाबले में रॉयल फाइटर को पेनल्टी शूटआउट में हराकर स्वर्ण पदक और विजेता ट्रॉफी जीती। तीसरे स्थान के मुकाबले में ब्लू डेविल्स फुटबॉल क्लब ने स्ट्राइकर लिगसी को हराया। ब्लू डेविल्स की लक्ष्मी ने निर्णायक गोल कर टीम को तीसरा स्थान दिलाया।  अंडर-15 वर्ग में लेस ब्लेज़ यूनाइटेड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। इंस्टीट्यूट क्लब उपविजेता रहा, जबकि फाइट क्लब ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।  प्रतियोगिता के विजेता, उपविजेता और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों एवं खिलाड़ियों को 13 जून 2026 को शाम 6 बजे आयोजित समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here