3 साल बाद लौटे खिलाड़ी को मिलेगा बड़ा रोल, कोहली की जगह करेगा बल्लेबाजी

0

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 13 जून को खेलना है। इस अहम मैच से पहले भारत के पूर्व ओपनर और क्रिकेट विश्लेषक आकाश चोपड़ा ने अपनी पसंदीदा भारतीय प्लेइंग इलेवन का चयन किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आकाश चोपड़ा ने अपनी संभावित टीम में यह भी बताया कि विराट कोहली की गैरमौजूदगी में भारत के लिए शीर्ष क्रम में कौन बल्लेबाजी कर सकता है। उन्होंने अपनी एकादश में दो ऑलराउंडर खिलाड़ियों को जगह दी है, जबकि गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत करने के लिए तीन तेज गेंदबाजों को भी शामिल किया है।

इशान किशन को नंबर 3 पर देखना चाहते हैं आकाश चोपड़ा

आकाश चोपड़ा ने पहले वनडे के लिए चुनी अपनी प्लेइंग इलेवन में ओपनर के रूप में रोहित और गिल को चुना। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा कि रोहित के लिए आईपीएल 2026 मिला-जुला रहा था और उन्हें इस सीरीज में रन बनाने की जरूरत होगी। उन्होंने ये भी बताया कि रोहित बतौर ओपनर इंटरनेशनल क्रिकेट में 16,000 रन पूरे करने के करीब हैं साथ ही अगर वो एक और शतक लगा देते हैं तो वो बतौर ओपनर इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बैटर भी बन जाएंगे। आकाश ने रोहित-गिल की जोड़ी को वनडे की बेस्ट ओपनिंग जोड़ी भी बता दिया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आकाश चोपड़ा का मानना है कि विराट कोहली की गैरमौजूदगी में नंबर 3 के लिए इशान किशन सबसे उपयुक्त विकल्प हैं। उनके अनुसार, इशान इस सीरीज में बड़ी पारियां खेल सकते हैं और शीर्ष क्रम को मजबूती दे सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आकाश चोपड़ा की संभावित प्लेइंग इलेवन में श्रेयस अय्यर को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए चुना गया है, जबकि केएल राहुल को पांचवें स्थान पर रखा गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार छठे नंबर पर नितीश कुमार रेड्डी को मौका दिया गया है। ऑलराउंडर के तौर पर आकाश ने नितीश कुमार रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर को टीम में शामिल किया है, जबकि स्पिन विभाग की जिम्मेदारी कुलदीप यादव को सौंपी है। तेज गेंदबाजी आक्रमण में उन्होंने प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव को अपनी संभावित प्लेइंग इलेवन में जगह दी है।

पहले वनडे के लिए आकाश चोपड़ा ने चुनी भारत की प्लेइंग इलेन

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), इशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here