नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 13 जून से होने जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सीरीज का पहला मुकाबला धर्मशाला में खेला जाएगा, जहां भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा एक बार फिर मैदान पर एक्शन में नजर आएंगे।
इस सीरीज में रोहित शर्मा के पास एक बड़ी व्यक्तिगत उपलब्धि हासिल करने का भी मौका होगा। उनकी नजर महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बतौर ओपनर इंटरनेशनल शतकों के रिकॉर्ड पर रहेगी। अगर रोहित का बल्ला चला, तो वह इस खास सूची में नया इतिहास रचते हुए सचिन के रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंच सकते हैं।
भारतीय क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 13 जून से होने जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सीरीज का पहला मुकाबला धर्मशाला में खेला जाएगा, जहां भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा एक बार फिर मैदान पर एक्शन में नजर आएंगे।
इस सीरीज में रोहित शर्मा के पास एक बड़ी व्यक्तिगत उपलब्धि हासिल करने का भी मौका होगा। उनकी नजर महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बतौर ओपनर इंटरनेशनल शतकों के रिकॉर्ड पर रहेगी। अगर रोहित का बल्ला चला, तो वह इस खास सूची में नया इतिहास रचते हुए सचिन के रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंच सकते हैं।
ओपनर के रूप में शतकों के मामले में कौन है नंबर-1?
मौजूदा समय में रोहित शर्मा और सचिन तेंदुलकर इस मामले में बराबरी पर हैं। रोहित और सचिन दोनों के नाम बतौर ओपनर सबसे ज्यादा 45-45 इंटरनेशनल सेंचुरी दर्ज हैं। रोहित अब टेस्ट और टी20 से रिटायरमेंट के बाद सिर्फ वनडे इंटरनेशनल खेलते हैं। ऐसे में अफगानिस्तान सीरीज और इसके बाद इंग्लैंड दौरे उनके लिए इस रिकॉर्ड को देखते हुए अहम होने वाला है।
बतौर ओपनर सचिन और रोहित के आंकड़े कैसे हैं?
सचिन तेंदुलकर ने बतौर ओपनर इंटरनेशनल क्रिकेट में 1994 से 2012 के बीच कुल 346 मैचों की 342 पारियों में 15,335 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने सलामी बल्लेबाज के रूप में 45 शतक जड़े हैं। इसके अलावा सचिन तेंदुलकर ने ओपनर के तौर पर 75 अर्धशतक भी लगाए, जो उनके शानदार और लंबे समय तक चले करियर में निरंतरता और बेहतरीन प्रदर्शन को दर्शाता है। वहीं रोहित शर्मा ने बतौर ओपनर ओवरऑल इंटरनेशनल क्रिकेट में 2009 से 2026 तक 358 मैचों की 383 पारियों में 15994 रन बनाए हैं। इसमें उनके नाम भी 45 शतक बतौर ओपनर दर्ज हैं। जबकि 83 अर्धशतक रोहित शर्मा ने बतौर ओपनर लगाए हैं।
अब देखना दिलचस्प होगा कि रोहित शर्मा एक शतक लगाकर इस सूची में दुनिया के नंबर-1 ओपनर बन पाते हैं या नहीं। बतौर सलामी बल्लेबाज सबसे ज्यादा इंटरनेशनल अर्धशतकों के मामले में रोहित पहले ही सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ चुके हैं। अगर रोहित शर्मा इस सीरीज में बतौर ओपनर अपना 46वां शतक पूरा कर लेते हैं, तो यह उनके करियर की एक और बड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि होगी और वह इस खास रिकॉर्ड में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर देंगे।


