धर्मशाला वनडे पर बारिश का साया, भारत बनाम अफगानिस्तान मैच पर संकट

0

नई दिल्ली : भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला एकदिवसीय मुकाबला शनिवार (13 जून) को धर्मशाला में खेला जाएगा। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले पर मौसम का साया मंडरा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह से शाम तक लगातार बारिश होने की संभावना जताई गई है, जिससे मैच के प्रभावित होने या बाधित होने का खतरा बढ़ गया है।

पहाड़ों से घिरे धर्मशाला के इस स्टेडियम में होने वाले एकदिवसीय मुकाबले पर बारिश का खतरा बना हुआ है। एक्यूवेदर के मुताबिक दोपहर 1 बजे से 3 बजे के बीच 50 से 70 प्रतिशत बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं शाम 6 बजे के बाद मौसम में सुधार और बारिश की संभावना कम होने का अनुमान है। तय कार्यक्रम के अनुसार मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे होगी और टॉस 1 बजे किया जाएगा।

सुबह से रात तक प्रति घंटे क्या है बारिश का पूर्वानुमान?

सुबह 7 बजे: 40 प्रतिशत
सुबह 8 बजे: 34 प्रतिशत
सुबह 9 बजे: 37 प्रतिशत
सुबह 10 बजे: 47 प्रतिशत
सुबह 11 बजे: 51 प्रतिशत
दोपहर 12 बजे: 47 प्रतिशत
दोपहर 1 बजे: 49 प्रतिशत
दोपहर 2 बजे: 70 प्रतिशत
दोपहर 3 बजे: 67 प्रतिशत
शाम 4 बजे: 40 प्रतिशत
शाम 5 बजे: 34 प्रतिशत
शाम 6 बजे: 22 प्रतिशत
शाम 7 बजे: 0 प्रतिशत
रात 8 बजे: 0 प्रतिशत
रात 9 बजे: 0 प्रतिशत
रात 10 बजे: 0 प्रतिशत
रात 11 बजे: 0 प्रतिशत
रात 12 बजे: 0 प्रतिशत

आपको बता दें कि इस सीरीज का दूसरा मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में 17 जून को खेला जाएगा, जबकि तीसरा और अंतिम एकदिवसीय मैच 20 जून को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आयोजित होगा।

वनडे सीरीज के लिए दोनों टीमों के स्क्वाड

भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल, इशान किशन, नितीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे।

अफगानिस्तान की टीम: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दारविश रसूली, रहमत शाह, इकराम अलीखिल, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, नांग्याल खारोताई, अल्लाह गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी, फरीद मलिक, बिलाल सामी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here