भारत बनाम अफगानिस्तान पहला वनडे: लाइव स्ट्रीमिंग और मैच की पूरी जानकारी

0

नई दिल्ली : भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच शनिवार (12 जून) को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले के साथ शुभमन गिल की अगुआई वाली भारतीय टीम वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों की शुरुआत करेगी। विराट कोहली इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं, ऐसे में नंबर-3 स्थान के लिए ईशान किशन, केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल को मौका मिल सकता है। इस सीरीज में रोहित शर्मा के प्रदर्शन पर भी सभी की नजरें टिकी रहेंगी।

रोहित शर्मा चोट से उबरकर वापसी कर रहे हैं और उम्र को देखते हुए उनके 2027 तक खेलने पर सवाल भी उठ रहे हैं। ऐसे में उनके पास बल्ले से जवाब देने का सुनहरा मौका होगा। वहीं, शुभमन गिल को वनडे में बतौर कप्तान खुद को साबित करना होगा, क्योंकि उनकी कप्तानी में टीम दो सीरीज गंवा चुकी है और 6 मैचों में केवल 3 जीत हासिल कर पाई है। ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ यह वनडे सीरीज टीम इंडिया के लिए काफी अहम रहने वाली है। अब आइए जानते हैं इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट से जुड़ी पूरी जानकारी।

  • भारत-अफगानिस्तान पहला वनडे कब खेला जाएगा?
    भारत-अफगानिस्तान पहला वनडे शनिवार (12 जून) को खेला जाएगा।
  • भारत-अफगानिस्तान पहला वनडे कहां खेला जाएगा?
    भारत-अफगानिस्तान पहला वनडे धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
  • भारत-अफगानिस्तान पहले वनडे का टॉस कब होगा?
    भारत-अफगानिस्तान पहले वनडे का टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे होगा।
  • भारत-अफगानिस्तान पहला वनडे कब शुरू होगा?
    भारत-अफगानिस्तान पहला वनडे भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे से होगा।
  • भारत-अफगानिस्तान पहले वनडे का लाइव टेलीकास्ट कहां देख पाएंगे?
    भारत-अफगानिस्तान पहले वनडे का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।
  • भारत-अफगानिस्तान पहले वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?
    भारत-अफगानिस्तान पहले वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here