वनडे ट्राई सीरीज: ऋतुराज गायकवाड़ टॉप पर, वैभव सूर्यवंशी टॉप-10 से बाहर

0

नई दिल्ली : श्रीलंका में खेली जा रही वनडे ट्राई सीरीज के तीसरे मुकाबले में श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए आमने-सामने हैं। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ए ने 50 ओवर में 245 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से बाहिर शाह ने एक बार फिर प्रभावित किया और पिछले मैच में नाबाद 51 रन के बाद इस मुकाबले में 44 रनों की उपयोगी पारी खेली। लगातार दो बेहतरीन पारियों के दम पर वह अब इस सीरीज के शीर्ष बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं। वहीं, ऋतुराज गायकवाड़ इस लिस्ट में नंबर-1 स्थान पर बने हुए हैं, जबकि वैभव सूर्यवंशी टॉप-10 में भी अपनी जगह नहीं बना सके हैं।

पिछले मुकाबले में नाबाद 75 रन बनाने वाले अफगानिस्तान ए के कप्तान इमरान मीर इस मैच में 21 रन ही बना सके, लेकिन इसके बावजूद वह टॉप-10 बल्लेबाजों की सूची में अपनी जगह बनाए हुए हैं। वहीं 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी इस सीरीज में अब तक शीर्ष बल्लेबाजों की टॉप-10 सूची से बाहर हो गए हैं। दूसरी ओर इंडिया ए के उपकप्तान ऋतुराज गायकवाड़ इस सूची में पहले स्थान पर बने हुए हैं, जबकि कप्तान तिलक वर्मा दूसरे नंबर पर काबिज हैं। वैभव सूर्यवंशी ने इस ट्राई सीरीज के शुरुआती दो मैचों में कुल 58 रन बनाए हैं।

वनडे ट्राई सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज
खिलाड़ी मैच पारियां नाबाद रन सर्वोच्च स्कोर औसत गेंदे खेलीं स्ट्राइक रेट शतक अर्धशतक शून्य चौके (4s) छक्के (6s)
ऋतुराज गायकवाड़ (IND-A) 2 2 0 167 101 83.50 194 86.08 1 1 0 9 3
तिलक वर्मा (IND-A) 2 2 0 126 66 63.00 170 74.11 0 2 0 7 1
निरोशम डिकवेला (SL-A) 2* 2 0 96 49 48.00 64 150.00 0 0 0 15 1
इमरान मीर (AFG-A) 2* 2 1 96 75* 96.00 102 94.11 0 1 0 8 2
बाहिर शाह (AFG-A) 2* 2 1 95 51* 95.00 98 96.93 0 1 0 11 0
प्रभसिमरन सिंह (IND-A) 2 2 0 86 84 43.00 80 107.50 0 1 0 14 0
हसन ईसाखिल (AFG-A) 2* 2 0 80 46 40.00 77 103.89 0 0 0 13 0
अविष्का फर्नांडो (SL-A) 2* 2 1 79 45 79.00 81 97.53 0 0 0 13 1
सहन अराचचिगे (SL-A) 2* 1 0 74 74 74.00 72 102.77 0 1 0 6 2
सूर्यांश शेडगे (IND-A) 2 2 1 66 40 66.00 41 160.97 0 0 0 3 4
भारत के सामने नई चुनौती खड़ी

इंडिया ए ने इस वनडे ट्राई सीरीज की शुरुआत श्रीलंका ए के खिलाफ जीत के साथ की थी, लेकिन इसके बाद दूसरे मुकाबले में उसे अफगानिस्तान ए के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। अब टीम के दो लीग मैच बाकी हैं और फाइनल की दौड़ पूरी तरह रोमांचक हो गई है। अगर इंडिया ए अब आगे एक भी मुकाबला हारती है, तो उसके फाइनल में पहुंचने की राह काफी मुश्किल हो जाएगी। टीम का अगला मैच 15 जून को श्रीलंका ए के खिलाफ है, जबकि आखिरी लीग मुकाबला 17 जून को अफगानिस्तान ए के खिलाफ खेला जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here