जिला रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता: वैदिक, आरनव, हिमांश, प्रगयान सहित कई खिलाड़ियों ने फाइनल में बनाई जगह

0

NST NEWS भोपाल। भोपाल जिला टेबल टेनिस संघ के तत्वावधान में टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित प्रथम जिला रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में शनिवार को विभिन्न आयु वर्गों के सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई। अंडर-11 बालक वर्ग में वैदिक ने शिवांश को 2-1 तथा आरनव ने प्रणीत को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अंडर-13 बालक वर्ग में हिमांश ने आरनव को 2-0 और प्रगयान ने वैदिक को 2-0 से पराजित कर खिताबी मुकाबले में स्थान बनाया। अंडर-15 बालक वर्ग में उत्कर्ष ने मुदित को 3-0 से हराया, जबकि अदम्य ने वीआन को रोमांचक मुकाबले में 3-2 से शिकस्त देकर फाइनल का टिकट हासिल किया। अंडर-17 वर्ग में हर्षित ने प्रगयान को 3-0 तथा वीआन ने मुदित को 3-0 से पराजित किया। अंडर-19 वर्ग में वीआन ने मुदित को 3-0 और आरव ने अदम्य को 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

बालिका वर्ग में अंडर-13 श्रेणी में भव्या श्री ने मुदिता को 2-1 और खुशी ने निशिका को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। अंडर-17 वर्ग में खुशी ने दृष्टि को 2-0 तथा जाकिया ने भव्या श्री को 2-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता के सचिव एस. साबिर अली ने बताया कि रविवार को सभी वर्गों के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इसके बाद पुरस्कार वितरण समारोह के साथ प्रतियोगिता का समापन होगा। शनिवार देर रात तक सीनियर पुरुष एवं महिला वर्ग के मुकाबले जारी रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here