NST NEWS भोपाल। मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी की इंटर हाउस सीनियर ग्रुप क्रिकेट प्रतियोगिता में रोमांच अपने चरम पर देखने को मिला। लीग मुकाबले में सचिन तेंदुलकर हाउस ने महेंद्र सिंह धोनी हाउस को अंतिम गेंद पर 1 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। महेंद्र सिंह धोनी हाउस के कप्तान अरबाज़ उद्दीन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाए। कप्तान अरबाज़ उद्दीन ने 32 और पीयूष सिंह ने 31 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। सचिन तेंदुलकर हाउस की ओर से नैतिक जैन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए, जबकि कप्तान निश्चय सिखरवार ने 2 और अर्णव सिंह पुंढ़ीर ने 1 विकेट हासिल किया।
135 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सचिन तेंदुलकर हाउस की टीम ने बेहद रोमांचक मुकाबले में आखिरी गेंद पर जीत हासिल कर ली। टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 135 रन बनाए। वरुण शुक्ला ने 31, नैतिक जैन ने 26 और निर्मल मेवाड़ा ने 20 रनों का योगदान दिया। महेंद्र सिंह धोनी हाउस की ओर से वेद पाठक, अरबाज़ उद्दीन और पीयूष सिंह ने एक-एक विकेट लिया। मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले नैतिक जैन को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। उन्हें यह पुरस्कार भोपाल संभाग क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डॉ. सुशील सिंह ठाकुर ने प्रदान किया।


