भोपाल संभाग क्रिकेट संघ की अंडर-15 चयन प्रक्रिया संपन्न, 486 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

0

 डीपीएस नीलबड़ मैदान पर आयोजित ओपन ट्रायल्स में एमपीसीए चयनकर्ताओं ने परखी प्रतिभाएं

NST NEWS, भोपाल। मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) से संबद्ध भोपाल संभाग क्रिकेट संघ द्वारा अंडर-15 बालक वर्ग के लिए ओपन सिलेक्शन ट्रायल्स का आयोजन डीपीएस स्कूल खेल मैदान, नीलबड़ में किया गया। ट्रायल्स सुबह 7:30 बजे से शुरू हुए, जिसमें भोपाल संभाग के विभिन्न क्षेत्रों से आए कुल 486 खिलाड़ियों ने भाग लिया। चयन प्रक्रिया के दौरान खिलाड़ियों की क्रिकेट प्रतिभा, तकनीकी कौशल और प्रदर्शन का मूल्यांकन एमपीसीए से आए चयनकर्ता नितिन कुलकर्णी और जफर खान द्वारा किया गया। ट्रायल्स में खिलाड़ियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

भोपाल संभाग क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों के अनुसार चयनकर्ताओं द्वारा खिलाड़ियों का मूल्यांकन कर अंडर-15 बालक वर्ग की अंतिम सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के माध्यम से चयनित खिलाड़ियों की सूची भोपाल संभाग क्रिकेट संघ के सचिव शांति कुमार जैन को उपलब्ध कराई जाएगी। इसी प्रकार अन्य संभागों के चयनित खिलाड़ियों की जानकारी संबंधित संभाग एवं जिला क्रिकेट संघों को उनके सचिवों के माध्यम से भेजी जाएगी।  भोपाल संभाग क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डॉ. सुशील सिंह ठाकुर ने बताया कि चयन प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और निर्धारित मानकों के अनुसार संपन्न कराई गई, जिससे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here