भोजपुर क्लब में नई क्रिकेट पिच का लोकार्पण, खेल सुविधाओं का और विस्तार

0

NST NEWS, भोपाल। भोजपुर क्लब में नई क्रिकेट पिच का लोकार्पण रविवार को खेल और प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़ी कई हस्तियों की मौजूदगी में किया गया। इस मौके पर पवन जैन (रिटायर्ड डीजीपी) और पूर्व एडीजी सुशोभन बनर्जी ने संयुक्त रूप से पिच का उद्घाटन किया।  कार्यक्रम में अरुणवेश्वर सिंहदेव, पूर्व डीजीपी यतीश चंद्रा, सीके वेलरमणि, आशीष तनेजा, भरत मिश्रा, गोपाल अवस्थी और सूरज बागड़े सहित कई क्रिकेट खिलाड़ी और क्लब सदस्य मौजूद रहे। अतिथियों ने पिच निर्माण में योगदान देने वाले कारीगरों को सम्मानित भी किया।

भोजपुर क्लब में इससे पहले तीन प्रैक्टिस पिच संचालित थीं, जबकि अब चौथी टर्फ पिच तैयार की गई है। इससे खिलाड़ियों को बेहतर अभ्यास सुविधा मिलेगी। क्लब में सीमेंट पिचों के साथ-साथ आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।  क्लब के अध्यक्ष और पूर्व डीजीपी सुशोभन बनर्जी ने कहा, “भोजपुर क्लब खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रहा है। यहां से कई खिलाड़ी तैयार होकर बड़े स्तर तक पहुंचे हैं। हमारा प्रयास है कि युवाओं को बेहतर सुविधाएं मिलें और वे बिना किसी बाधा के अभ्यास कर सकें।”

वहीं कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने भी क्लब की पहल की सराहना की। पूर्व डीजीपी यतीश चंद्रा ने कहा, “यहां खेल और फिटनेस दोनों का बेहतरीन वातावरण देखने को मिलता है। ऐसे प्रयास युवाओं को सही दिशा देते हैं।”  क्लब से जुड़े सदस्यों के अनुसार यहां मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चे भी बिना भेदभाव के प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। साथ ही पिकलबॉल और बैडमिंटन जैसी खेल सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।  क्लब में रात के समय खेल गतिविधियों के लिए एडिलेड (ऑस्ट्रेलिया) की तर्ज पर आधुनिक लाइटिंग सिस्टम भी लगाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here