टीम इंडिया के कोच ने किया वैभव का बचाव, विवाद पर पहली बार तोड़ी चुप्पी

0

नई दिल्ली: Vaibhav Suryavanshi और श्रीलंका ए के खिलाड़ियों के बीच हुए विवाद ने अब टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम तक हलचल बढ़ा दी है। इस पूरे मामले पर भारत के स्पिन बॉलिंग कोच Sairaj Bahutule ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। मीडिया रिपोट के अनुसार बहुतुले ने कहा कि वैभव बेहद शांत स्वभाव का खिलाड़ी है, लेकिन मैच के दौरान उसे किस तरह उकसाया गया, यह साफ नहीं है। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि यह युवा खिलाड़ी इस घटना से सीख लेकर आगे और मजबूत होकर उभरेगा। 15 वर्षीय वैभव का यह विवाद उस समय सामने आया जब ‘इंडिया ए’ और ‘श्रीलंका ए’ के बीच मुकाबला सुपर ओवर तक पहुंचा, जहां श्रीलंका ए ने रोमांचक जीत दर्ज की। मैच खत्म होने के बाद गुस्से में वैभव को श्रीलंकाई खिलाड़ी Vishen Halambage को धक्का देते हुए देखा गया, जिसके बाद यह मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है।

17 जून को बुधवार को भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच लखनऊ में खेला जाएगा। मैच से एक दिन पहले साईराज बहुतुले ने कहा कि वह एक दुखद घटना थी। मैं वैभव को जानता हूं, वह बहुत शांत रहने वाला लड़का है। हमें नहीं पता कि उसे किस बात पर गुस्सा आया या उकसाया गया। लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि वहां मौजूद सीनियर कोच उसका सही रास्ता दिखाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि श्रीलंका के खिलाड़ियों को भी तमीज और अच्छा व्यवहार सिखाया जाना चाहिए।

बहुतुले ने भारत की अंडर-19 टीम और भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में सूर्यवंशी के साथ अलग-अलग एज लेवल पर काम किया है। आईपीएल 2025 में जब सूर्यवंशी ने अपना पहला मैच खेला, तब बहुतुले राजस्थान रॉयल्स (RR) के स्पिन गेंदबाजी कोच थे। बहुतुले ने कहा कि वह एक युवा खिलाड़ी है और अभी सीखेगा। उस पर भारत के लिए खेलने की बड़ी जिम्मेदारी है। मुझे पूरा भरोसा है कि वह आगे से ऐसा नहीं करेगा और ऐसी गलतियों से बचा जा सकता है।

Vaibhav Suryavanshi और उनके साथी बल्लेबाज Suryansh Shedge जब मैच खत्म होने के बाद पवेलियन लौट रहे थे, तभी श्रीलंका के खिलाड़ी Vishen Halambage ने कथित तौर पर उन्हें उकसाने की कोशिश की। मीडिया रिपोट के अनुसार हलमबे ने वैभव से कहा, “मैच खत्म हो चुका है, अब अपने घर जाओ।” यह सुनते ही वैभव का गुस्सा भड़क गया और मामला गरमा गया। इसके बाद श्रीलंका के सीनियर खिलाड़ी Niroshan Dickwella बीच में आए और दोनों खिलाड़ियों के बीच बढ़ते विवाद को शांत कराया। इस पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से लेते हुए मैच रेफरी प्रदीप जयप्रकाश ने हलमबे पर जुर्माना लगाया है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ किसी तरह की अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है या नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here