टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका का ऐतिहासिक कारनामा, न्यूज़ीलैंड टीम को दी करारी शिकस्त

0

नई दिल्ली: श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया। श्रीलंका महिला टीम ने 151 रनों के लक्ष्य को 5 विकेट शेष रहते हासिल करते हुए टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी पहली जीत दर्ज की। इस ऐतिहासिक जीत की सबसे बड़ी नायिका Nilakshika Silva रहीं, जिन्होंने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। उनकी इस मैच विनिंग पारी ने श्रीलंका की जीत में निर्णायक भूमिका निभाई। वहीं न्यूजीलैंड के लिए यह इस टूर्नामेंट में लगातार दूसरी हार रही, जिससे उनकी स्थिति अब मुश्किल होती दिख रही है। दूसरी ओर, श्रीलंका के लिए यह मौजूदा वर्ल्ड कप में पहली जीत है, जिसने टीम के आत्मविश्वास को नई मजबूती दी है।

मुकाबले की बात करें तो न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया, जिसमें कप्तान अमेलिया केर और सोफी डिवाइन ने शानदार पारियां खेलीं। दोनों ने 45-45 रन बनाए। शुरुआत में सलामी बल्लेबाज इसाबेला गेज मात्र 4 रन पर आउट हो गईं, लेकिन इसके बाद अमेलिया केर ने जॉर्जिया प्लिम्मर (18 रन) के साथ 49 रनों की और सोफी डिवाइन के साथ 43 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारियां करके टीम को संभाला। अंत में मैडी ग्रीन ने 18 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचाया। श्रीलंका की तरफ से कविशा दिलहारी ने सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए, जबकि मिताली अयोध्या, सुगंधिका कुमारी, चामरी अट्टापट्टू और निमाशा मीपेज को 1-1 विकेट मिला।

रन चेज शुरुआत करने उतरी श्रीलंका को चमारी अट्टापट्टू और विषमी गुणरत्ने ने 45 रन पहले विकेट के लिए जोड़े। कप्तान अट्टापट्टू इस मुकाबले में 19 बॉल पर 27 रन बनाकर आउट हुई। इसके बाद नंबर 3 बल्लेबाजी करने आई हर्षिता समरविक्रमा 5 रन बनाकर चलती बनी। उनके बाद हसिनी परेरा भी रन बनाकर रन आउट हो गई। इसके बाद कविशा दिलहारी ने नीलाक्षिका सिल्वा के साथ मिलकर 48 रन की साझेदारी श्रीलंका की वापसी करवाई। कविशा भी 16 बॉल पर 17 रन बनाकर आउट हुई। इसके बाद कौशानी नुथ्यांगना और नीलाक्षिका सिल्वा के बीच 28 बॉल पर 48 रन की नाबाद साझेदारी हुई और लंका की टीम ने इस मैच को आसानी से अपने नाम कर लिया। नीलाक्षिका 37 बॉल पर 57 और नुथ्यांगना 14 बॉल पर 24 रन बनाकर नाबाद रही। नीलाक्षिका सिल्वा को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here