नई दिल्ली : ICC Women’s T20 World Cup 2026 का आगाज 12 जून से हुआ था और अब तक ग्रुप-ए और बी को मिलाकर कुल 11 मुकाबले खेले जा चुके हैं। 17 जून को एजबेस्टन में खेले गए मुकाबले में South Africa women’s national cricket team और Pakistan women’s national cricket team आमने-सामने थीं, जहां मुकाबले का अंत काफी रोमांचक रहा। 127 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम ने एक समय 93 रन तक अपने पांच विकेट गंवा दिए थे, लेकिन अंत में मैच अपने नाम करने में सफल रही।
वहीं पाकिस्तान महिला टीम की बल्लेबाजी एक बार फिर पूरी तरह से लड़खड़ाती नजर आई। खराब शॉट चयन और रनिंग बिटवीन द विकेट की कमजोरियों ने टीम को मुश्किल में डाल दिया। इसी के साथ पाकिस्तान के नाम महिला टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। अब टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन आउट होने वाली टीम पाकिस्तान बन गई है, जिसने इस मामले में भारतीय टीम को पीछे छोड़ दिया है।
पाकिस्तानी महिला या पुरुष दोनों में से किसी भी टीम को लेकर बात की जाए तो रन आउट होने के मामले में उनका रिकॉर्ड काफी खराब देखने को मिला है। साउथ अफ्रीकी महिला टीम के खिलाफ मुकाबले में पाकिस्तानी टीम के बल्लेबाजों के बीच तालमेल को लेकर बात की जाए तो वह बेहद ही खराब देखने को मिला जिसमें उनके चार खिलाड़ी रन आउट होकर पवेलियन लौटे। इसी के साथ महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन आउट होने वाले खिलाड़ियों की संख्या में पाकिस्तान पहले नंबर पर पहुंच गई है, जहां पर पहले भारतीय महिला टीम थी। पाकिस्तानी टीम के अब तक महिला टी20 वर्ल्ड कप में कुल 41 खिलाड़ी रन आउट हो चुके हैं। वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर अब भारतीय महिला टीम है जिनके 40 खिलाड़ी रन आउट हुए हैं।
महिला टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन आउट होने वाली टीमों के खिलाड़ी
- पाकिस्तानी महिला टीम – 41 खिलाड़ी
- भारतीय महिला टीम – 40 खिलाड़ी
- श्रीलंका महिला टीम – 39 खिलाड़ी
- वेस्टइंडीज महिला टीम – 38 खिलाड़ी
- ऑस्ट्रेलिया महिला टीम – 35 खिलाड़ी
Pakistan women’s national cricket team के लिए ICC Women’s T20 World Cup 2026 का सफर अब तक काफी निराशाजनक रहा है। टीम को अपने पहले मुकाबले में India women’s national cricket team के खिलाफ 64 रनों से हार का सामना करना पड़ा था, जबकि दूसरे मैच में South Africa women’s national cricket team ने उन्हें 2 विकेट से मात दी। लगातार दो हार के बाद पाकिस्तान के लिए अब ग्रुप स्टेज से आगे का सफर काफी कठिन नजर आ रहा है।
अब पाकिस्तानी टीम का अगला मुकाबला Australia women’s national cricket team के खिलाफ होना है, जो उनके लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं होगा। फिलहाल ग्रुप-ए की अंकतालिका में पाकिस्तान पांचवें स्थान पर है और अभी तक उसका खाता भी नहीं खुल सका है। ऐसे में सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए अगले मैच में जीत हासिल करना बेहद जरूरी होगा।


