वैभव सूर्यवंशी विवाद पर बीसीसीआई का बड़ा फैसला, हट गया सस्पेंस

0

नई दिल्ली : श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई सीरीज के दौरान Vaibhav Suryavanshi एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। मैच खत्म होने के बाद वैभव और श्रीलंकाई खिलाड़ी के बीच मैदान पर तीखी बहस देखने को मिली, जो धक्कामुक्की तक पहुंच गई। इस घटना के बाद माना जा रहा था कि वैभव पर कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है।

हालांकि अब Board of Control for Cricket in India ने इस पूरे मामले पर स्थिति साफ कर दी है। बोर्ड का कहना है कि यह मामला उनके और International Cricket Council के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता, इसलिए फिलहाल किसी तरह का एक्शन नहीं लिया जाएगा।

इसके अलावा बीसीसीआई ने युवा खिलाड़ियों की सुरक्षा और मानसिक सहयोग को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। बोर्ड ने तय किया है कि जब वैभव सूर्यवंशी आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर जाएंगे, तब उनके माता-पिता भी उनके साथ रहेंगे। यह फैसला युवा खिलाड़ी के आत्मविश्वास और बेहतर माहौल को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई सीरीज के मैच में भारत ए और श्रीलंका ए की टीमें आमने थी। 50 ओवर का मैच खत्म हुआ तो ये टाई रहा। इसके बाद सुपर ओवर हुआ और इसमें भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद जो कुछ हुआ, उसे ठीक नहीं कहा जा सकता। श्रीलंकाई खिलाड़ी लगातार वैभव पर कमेंट कर रहे थे। जब वैभव ने भी पीछे मुड़कर जवाब दिया तो बात धक्कामुक्की तक पहुंच गई। हालांकि प्लेयर्स और अंपायर ने आकर मामला शांत कराया।

इस बीच वैभव पर एक्शन की बात सामने आ रही थी। इसको लेकर अभी तक किसी भी सजा का ऐलान नहीं किया गया है। अब बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा है कि ये ट्राई सीरीज श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के अधिकार क्षेत्र में आता है। इससे बीसीसीआई और आईसीसी का कोई मतलब ही नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने वैभव पर किसी भी तरह के एक्शन की बात से इन्कार कर दिया। सैकिया ने साफ कहा कि बहुत सारी बातें चल रही हैं कि बीसीसीआई कोई एक्शन लेने के बारे में सोच रहा है, लेकिन बीसीसीआई कोई अथॉरिटी नहीं है। इस मामले में मैच रेफरी और अंपायर ही असल फैसला करते हैं, इसलिए वे ही इस पर फैसला लेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि जो कुछ मैदान पर हुआ, वो खेल का हिस्सा था। बीसीसीआई का इसमें कोई रोल नहीं है।

बीसीसीआई सचिव ने ये भी कहा कि वैभव आयरलैंड और इंग्लैंड टूर के लिए भारत की टी20 टीम में चुने गए हैं। इस टूर पर उनके माता पिता भी उनके साथ जाएंगे। सैकिया ने कहा कि वैभव अभी केवल 15 साल के हैं। बाकी खिलाड़ी उम्र में उनसे काफी बड़े हैं। इसलिए वे किसी भी तरह की असहज स्थिति में ना आएं, इसलिए ये निर्णय लिया गया है। इस पूरे टूर का खर्च बीसीसीआई की ओर से उठाया जाएगा।

वैभव अभी ट्राई सीरीज खेल रहे हैं। हालांकि अभी तक उनका बल्ला उस तरह से नहीं चला है, जिसके लिए वे जाने और पहचाने जाते हैं। अब तक खेले गए चार वनडे मैचों में वे केवल 117 रन ही बना सके हैं। उन्होंने 153.94 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। अब उन्हें इसी टूर्नामेंट के फाइनल में खेलने का एक और मौका मिलेगा, देखना होगा कि उसमें वे कैसा खेल दिखाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here