IPL 2027 में बड़ा उलटफेर! पंत लौटेंगे दिल्ली में, कुलदीप बदल सकते हैं टीम

0

नई दिल्ली : Indian Premier League 2027 को लेकर फ्रेंचाइजियों ने अभी से अपनी रणनीतियां बनानी शुरू कर दी हैं। इसी बीच Lucknow Super Giants और Delhi Capitals के बीच एक बड़ी ट्रेड डील की चर्चा तेज हो गई है। दोनों ही टीमें आईपीएल 2026 में प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही थीं, जिसके बाद अब बड़े बदलाव की तैयारी दिख रही है।

मीडिया रिपोट के अनुसार Rishabh Pant, जो पिछले दो सीजन से लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी कर रहे थे, उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। ऐसे में अब उनकी दिल्ली कैपिटल्स में वापसी की संभावना जताई जा रही है, जहां से उन्होंने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी।

इस संभावित ट्रेड डील में Kuldeep Yadav का नाम भी शामिल है। माना जा रहा है कि कुलदीप दिल्ली कैपिटल्स छोड़कर लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा बन सकते हैं। अगर यह डील पूरी होती है तो IPL 2027 से पहले यह सबसे बड़ी खिलाड़ी अदला-बदली में से एक साबित हो सकती है।

लखनऊ सुपर जाएंट्स ने जब आईपीएल 2025 सीजन के लिए ऋषभ पंत को अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाया था तो उसमें उन्होंने ऑक्शन में 27 करोड़ रुपये खर्च कर दिए थे। अब क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार इस ट्रेड डील में सबसे बड़ी दिक्कत ऋषभ पंत की सैलरी थी जिसमें किसी भी फ्रेंचाइजी के लिए इतनी ज्यादा फीस देना मुश्किल काम होता है। ऐसे में रवींद्र जडेजा की तरह पंत ने इस डील को आसान बनाने के लिए अपनी सैलरी कम करने के लिए तैयार हो गए हैं। ऐसे में पंत को नई सैलरी उनकी मौजूदा से आधी से थोड़ी ज्यादा ही मिलेगी दो जो लगभग 15 करोड़ रुपये के करीब हो सकती है। वहीं कुलदीप यादव के साथ ऐसा बिल्कुल भी देखने को नहीं मिलेगा जिसमें वह अपनी मौजूदा 13.25 करोड़ रुपये सैलरी में ही लखनऊ सुपर जाएंट्स का हिस्सा बनेंगे।

ऋषभ पंत जहां घरेलू क्रिकेट में दिल्ली की तरफ से खेलते हैं तो वहीं उन्होंने आईपीएल के शुरुआती अपने 9 सीजन दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेले थे। हालांकि साल 2025 के सीजन को लेकर ऑक्शन से ठीक पहले दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें रिलीज कर दिया था। वहीं कुलदीप यादव घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश की तरफ से खेलते हैं तो ऐसे में दोनों प्लेयर्स की एक तरह से घर वापसी ही हो रही है। हालांकि ऋषभ पंत और कुलदीप यादव दोनों का आईपीएल 2026 सीजन में कोई खास प्रदर्शन देखने को नहीं मिला था ऐसे में इस ट्रेड डील का दोनों फ्रेंचाइजियों को कितना फायदा पहुंचेगा ये आईपीएल 2027 सीजन में ही पता चल सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here