नीरज चोपड़ा का दोहा में जलवा, शानदार थ्रो के साथ CWG 2026 के लिए किया क्वालीफाई

0

नई दिल्ली : Neeraj Chopra ने चोट से उबरने के बाद शानदार वापसी करते हुए एक बार फिर अपनी क्लास दिखाई है। दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज ने Doha Diamond League में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए आगामी Commonwealth Games 2026 के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में 82.77 मीटर का थ्रो फेंका, जो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए तय 82.61 मीटर के क्वालिफिकेशन मार्क से बेहतर था। इससे उन्होंने अपनी जगह पक्की कर ली।

इससे पहले पहले प्रयास में नीरज का थ्रो फाउल हो गया था, लेकिन उन्होंने शानदार वापसी करते हुए दूसरे ही थ्रो में लक्ष्य हासिल कर लिया। यह प्रदर्शन दिखाता है कि चोट के बाद भी उनकी लय और आत्मविश्वास पूरी तरह बरकरार है।

नीरज चोपड़ा बैक इंजरी के चलते पिछले लगभग एक साल से किसी भी इवेंट में हिस्सा नहीं ले रहे थे, जिसमें इस चोट से उबरने के बाद 25 मई से स्विट्जरलैंड में ट्रेनिंग कर रहे थे। दोहा डायमंड लीग में हिस्सा लेने के लिए नीरज चोपड़ा ने बिल्कुल आखिरी समय फैसला लिया था। ऐसे में सभी की नजरें उनके ऊपर थी। नीरज की इस इवेंट में शुरुआत तो अच्छी नहीं रही और पहला थ्रो फाउल रहा जिसके बाद उन्होंने दूसरे थ्रो में अपना कमाल दिखाते हुए 82.77 मीटर दूर फेंकने के साथ कॉमनवेल्थ के लिए क्वालीफाई कर लिया। वहीं नीरज का असली कमाल तीसरे थ्रो में दिखा जिसे उन्होंने 85.69 मीटर का फेंका।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए क्वालीफाई करने के बाद नीरज चोपड़ा ने अपने आखिरी तीन थ्रो में थोड़ा संभलकर किया। जिसमें उनका चौथा थ्रो जहां 83.45 का रहा तो वहीं पांचवां थ्रो उन्होंने फाउल किया। वहीं इसी इवेंट में हिस्सा ले रहे इस सीजन शानदार फॉर्म दिखाने वाले श्रीलंका के रुमेश पाथिरांगे ने अपने चौथ थ्रो को 88.68 मीटर दूर फेंकने के साथ सीधे पहली पोजीशन पर कब्जा कर लिया। इसके बाद पांचवां राउंड खत्म होने पर नीरज चौथे नंबर पर थे और उनका दोहा डायमंड लीग में सफर इसी के साथ खत्म हो गया। नीरज को हाल में ही एशियन गेम्स के लिए घोषित किए गए एथलीट स्क्वाड में भी जगह मिली है जिसके चलते सभी की नजरें उनकी फिटनेस को लेकर थी और अब उन्होंने दोहा डायमंड लीग में जिस तरह से प्रदर्शन किया है उसके बाद सभी को उनके पुराने फॉर्म में जल्द वापस आने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here