ICC रैंकिंग में इशान किशन बने नंबर-1 T20I बल्लेबाज, टेस्ट में बुमराह फिर शीर्ष गेंदबाज

0

दुबई. भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन ने ICC की ताजा T20 इंटरनेशनल बल्लेबाजी रैंकिंग में बड़ा मुकाम हासिल करते हुए दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज का स्थान प्राप्त कर लिया है। उन्होंने अपने ही साथी अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया। इसके साथ ही इशान, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और अभिषेक शर्मा के बाद T20I रैंकिंग में नंबर-1 बनने वाले भारत के चौथे पुरुष बल्लेबाज बन गए हैं। इशान ने जनवरी में दो साल बाद भारतीय T20 टीम में वापसी की थी। न्यूजीलैंड के खिलाफ 76 और 103 रन की पारियों के बाद उन्होंने टी-20 विश्व कप में 317 रन बनाकर भारत के सफल अभियान में अहम भूमिका निभाई।

टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड नंबर-1 पर पहुंच गए हैं, जबकि इंग्लैंड के जो रूट न्यूजीलैंड के खिलाफ साधारण प्रदर्शन के बाद दो स्थान फिसलकर तीसरे नंबर पर आ गए। हैरी ब्रूक दूसरे स्थान पर कायम हैं। टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने चोटिल मैट हेनरी को पीछे छोड़ते हुए फिर से नंबर-1 स्थान हासिल कर लिया है। वहीं, वेस्टइंडीज के शमार जोसेफ और केमार रोच, तथा जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी को भी हालिया शानदार प्रदर्शन का फायदा मिला है। T20I ऑलराउंडर रैंकिंग में शिवम दुबे तीन स्थान की छलांग लगाकर सातवें नंबर पर पहुंच गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here