जम्मू-कश्मीर के खिलाफ अभ्यास मैचों के लिए एमपीसीए इमर्जिंग टीम घोषित, 7 से 21 जुलाई तक श्रीनगर दौरा

0

NST NEWS, भोपाल। मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) ने जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम के खिलाफ श्रीनगर में 7 से 21 जुलाई तक होने वाले अभ्यास मैचों के लिए इमर्जिंग टीम की घोषणा कर दी है। टीम दो चरणों में चार अभ्यास मुकाबले खेलेगी। पहले दो मैचों के लिए चयनित खिलाड़ियों को 3 जुलाई को होलकर स्टेडियम, इंदौर में रिपोर्ट करना होगा, जबकि अंतिम दो मैचों के लिए खिलाड़ियों को 12 जुलाई को रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।

पहले चरण की टीम में अपूर्व द्विवेदी, कार्तिक परिहार, शांतनु रघुवंशी, गौतम रघुवंशी, सहजदीप बत्रा, आर्यन देशमुख, अमोल कस्तूरे, तनिष्क यादव, सागर शर्मा, रोशन केवट, लव दुबे, अनिमेष सिंह, अंश यादव, जतिन राजपूत और मयूर पाटिल को शामिल किया गया है। वहीं दूसरे चरण की टीम में अंश यादव, सागर प्रताप बघेल, पृथ्वीराज तोमर, जतिन राजपूत, हिमांशु शिंदे, अनंत वर्मा, गर्वितराज शर्मा, मयूर पाटिल, सौरव वर्मा, पुष्कर विश्वकर्मा, हर्षवर्धन सिंह, तनमय पांडे, कार्तिक परिहार, अपूर्व द्विवेदी और तनिष्क यादव को जगह मिली है।एमपीसीए के अनुसार, यह दौरा युवा खिलाड़ियों के लिए उच्च स्तरीय प्रतिस्पर्धा का अनुभव हासिल करने और आगामी घरेलू क्रिकेट सत्र की तैयारियों का महत्वपूर्ण अवसर होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here