एम्बाप्पे सबसे आगे, मेसी-हालैंड बराबरी पर; रोनाल्डो टॉप-20 से भी बाहर

0

नई दिल्ली : फीफा विश्व कप 2026 का रोमांच अपने चरम पर पहुंच चुका है। राउंड ऑफ 16 के छह मुकाबले पूरे होने के बाद क्वार्टर फाइनल की छह टीमें अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं। फ्रांस सबसे पहले अंतिम आठ में पहुंचने वाली टीम बनी, जबकि नॉर्वे ने ब्राजील को हराकर टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर किया। अब सभी की नजरें अर्जेंटीना बनाम मिस्र और स्विट्जरलैंड बनाम कोलंबिया के मुकाबलों पर हैं, जिनसे शेष दो क्वार्टर फाइनलिस्ट तय होंगे। इस बीच गोल्डन बूट की दौड़ भी बेहद रोमांचक बनी हुई है। सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में किलियन एम्बाप्पे अभी भी शीर्ष स्थान पर काबिज हैं, जबकि उनके पीछे कई दिग्गज खिलाड़ी उन्हें चुनौती दे रहे हैं।

फ्रांस के लिए पराग्वे के खिलाफ इतिहास रचने के बाद फीफा वर्ल्ड कप नॉकआउट में एम्बाप्पे ने सबसे ज्यादा गोल का रिकॉर्ड बनाया था। वह मौजूदा फीफा वर्ल्ड कप में भी गोल्डन बूट की रेस के प्रबल दावेदार हैं। उन्होंने अभी तक 7 गोल दागे हैं और दो असिस्ट भी उनके नाम दर्ज हैं। इसकी बदौलत वह अभी तक इस टैली में नंबर 1 पर हैं। हालांकि, मेसी और हालैंड के भी 7-7 गोल हैं लेकिन दोनों के असिस्ट 0 हैं।

लियोनेल मेसी को अभी राउंड ऑफ 16 में मिस्र के खिलाफ मैदान पर उतरना है और इस मुकाबले में उनके पास गोल्डन बूट की दौड़ में फिर से शीर्ष पर पहुंचने का शानदार मौका होगा। यदि मेसी एक गोल भी दाग देते हैं, तो वह सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में किलियन एम्बाप्पे की बराबरी या उनसे आगे निकल सकते हैं। फिलहाल एम्बाप्पे पहले, मेसी दूसरे और एरलिंग हालैंड तीसरे स्थान पर हैं। वहीं, क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद उनका अभियान भी समाप्त हो गया है। रोनाल्डो तीन गोल के साथ शीर्ष-25 गोल स्कोररों की सूची में 24वें स्थान पर हैं और अब उनके पास इस आंकड़े को बेहतर करने का कोई मौका नहीं रहेगा।

फीफा विश्व कप 2026 में अब तक सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची
रैंक खिलाड़ी देश गोल असिस्ट खेले गए मिनट
1 किलियन एम्बाप्पे फ्रांस 7 2 482
2 लियोनेल मेसी अर्जेंटीना 7 0 361
3 एरलिंग हालैंड नॉर्वे 7 0 416
4 हैरी केन इंग्लैंड 6 1 489
5 उस्मान डेम्बेले फ्रांस 4 2 391
6 इस्माइला सार सेनेगल 4 1 419
7 मिकेल ओयारजाबाल स्पेन 4 1 435
8 जूलियन क्विनोनेस मेक्सिको 4 1 440
9 जूड बेलिंगहम इंग्लैंड 4 1 447
10 विनीसियस जूनियर ब्राजील 4 1 505
11 डेनिज उंडाव जर्मनी 3 2 174
12 जोहान मन्जाम्बी स्विट्जरलैंड 3 2 220
13 रोमेलु लुकाकू बेल्जियम 3 1 242
14 कोडी गाक्पो नीदरलैंड 3 1 394
15 ब्रायन ब्रॉबी नीदरलैंड 3 0 245
16 एलिजाह जस्ट न्यूजीलैंड 3 0 291
17 मथेउस कुन्हा ब्राजील 3 0 324
18 फ्लोरियन बालोगुन अमेरिका 3 0 348
19 राउल जिमेनेज़ मेक्सिको 3 0 348
20 काई हैवर्ट्ज जर्मनी 3 0 392
21 योआन विस्सा कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य 3 0 409
22 इस्माइल सैबारी मोरक्को 3 0 411
23 जोनाथन डेविड कनाडा 3 0 475
24 क्रिस्टियानो रोनाल्डो पुर्तगाल 3 0 490
25 क्रिसेंसियो समरविल नीदरलैंड 2 2 282
छह टीमों ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

राउंड ऑफ 16 के मुकाबलों के बाद अब तक फ्रांस, नॉर्वे, मोरक्को, इंग्लैंड, बेल्जियम और स्पेन ने फीफा विश्व कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं अंतिम आठ की तस्वीर अभी पूरी तरह साफ नहीं हुई है, क्योंकि राउंड ऑफ 16 के दो मुकाबले अभी बाकी हैं। अर्जेंटीना का सामना मिस्र से होगा, जबकि स्विट्जरलैंड और कोलंबिया आमने-सामने होंगे। इन दोनों मैचों के विजेता क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर अंतिम आठ टीमों का लाइनअप पूरा करेंगे। फिलहाल तीन क्वार्टर फाइनल मुकाबले तय हो चुके हैं, जिनमें फ्रांस की भिड़ंत मोरक्को से, इंग्लैंड का सामना नॉर्वे से और बेल्जियम की टक्कर स्पेन से होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here