एम्बाप्पे सबसे आगे, मेसी-हालैंड बराबरी पर; रोनाल्डो टॉप-20 से भी बाहर

0

नई दिल्ली : फीफा विश्व कप 2026 का रोमांच अपने चरम पर पहुंच चुका है। राउंड ऑफ 16 के छह मुकाबले पूरे होने के बाद क्वार्टर फाइनल की छह टीमें अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं। फ्रांस सबसे पहले अंतिम आठ में पहुंचने वाली टीम बनी, जबकि नॉर्वे ने ब्राजील को हराकर टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर किया। अब सभी की नजरें अर्जेंटीना बनाम मिस्र और स्विट्जरलैंड बनाम कोलंबिया के मुकाबलों पर हैं, जिनसे शेष दो क्वार्टर फाइनलिस्ट तय होंगे। इस बीच गोल्डन बूट की दौड़ भी बेहद रोमांचक बनी हुई है। सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में किलियन एम्बाप्पे अभी भी शीर्ष स्थान पर काबिज हैं, जबकि उनके पीछे कई दिग्गज खिलाड़ी उन्हें चुनौती दे रहे हैं।

फ्रांस के लिए पराग्वे के खिलाफ इतिहास रचने के बाद फीफा वर्ल्ड कप नॉकआउट में एम्बाप्पे ने सबसे ज्यादा गोल का रिकॉर्ड बनाया था। वह मौजूदा फीफा वर्ल्ड कप में भी गोल्डन बूट की रेस के प्रबल दावेदार हैं। उन्होंने अभी तक 7 गोल दागे हैं और दो असिस्ट भी उनके नाम दर्ज हैं। इसकी बदौलत वह अभी तक इस टैली में नंबर 1 पर हैं। हालांकि, मेसी और हालैंड के भी 7-7 गोल हैं लेकिन दोनों के असिस्ट 0 हैं।

लियोनेल मेसी को अभी राउंड ऑफ 16 में मिस्र के खिलाफ मैदान पर उतरना है और इस मुकाबले में उनके पास गोल्डन बूट की दौड़ में फिर से शीर्ष पर पहुंचने का शानदार मौका होगा। यदि मेसी एक गोल भी दाग देते हैं, तो वह सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में किलियन एम्बाप्पे की बराबरी या उनसे आगे निकल सकते हैं। फिलहाल एम्बाप्पे पहले, मेसी दूसरे और एरलिंग हालैंड तीसरे स्थान पर हैं। वहीं, क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद उनका अभियान भी समाप्त हो गया है। रोनाल्डो तीन गोल के साथ शीर्ष-25 गोल स्कोररों की सूची में 24वें स्थान पर हैं और अब उनके पास इस आंकड़े को बेहतर करने का कोई मौका नहीं रहेगा।

फीफा विश्व कप 2026 में अब तक सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची
रैंकखिलाड़ीदेशगोलअसिस्टखेले गए मिनट
1किलियन एम्बाप्पेफ्रांस72482
2लियोनेल मेसीअर्जेंटीना70361
3एरलिंग हालैंडनॉर्वे70416
4हैरी केनइंग्लैंड61489
5उस्मान डेम्बेलेफ्रांस42391
6इस्माइला सारसेनेगल41419
7मिकेल ओयारजाबालस्पेन41435
8जूलियन क्विनोनेसमेक्सिको41440
9जूड बेलिंगहमइंग्लैंड41447
10विनीसियस जूनियरब्राजील41505
11डेनिज उंडावजर्मनी32174
12जोहान मन्जाम्बीस्विट्जरलैंड32220
13रोमेलु लुकाकूबेल्जियम31242
14कोडी गाक्पोनीदरलैंड31394
15ब्रायन ब्रॉबीनीदरलैंड30245
16एलिजाह जस्टन्यूजीलैंड30291
17मथेउस कुन्हाब्राजील30324
18फ्लोरियन बालोगुनअमेरिका30348
19राउल जिमेनेज़मेक्सिको30348
20काई हैवर्ट्जजर्मनी30392
21योआन विस्साकांगो लोकतांत्रिक गणराज्य30409
22इस्माइल सैबारीमोरक्को30411
23जोनाथन डेविडकनाडा30475
24क्रिस्टियानो रोनाल्डोपुर्तगाल30490
25क्रिसेंसियो समरविलनीदरलैंड22282
छह टीमों ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

राउंड ऑफ 16 के मुकाबलों के बाद अब तक फ्रांस, नॉर्वे, मोरक्को, इंग्लैंड, बेल्जियम और स्पेन ने फीफा विश्व कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं अंतिम आठ की तस्वीर अभी पूरी तरह साफ नहीं हुई है, क्योंकि राउंड ऑफ 16 के दो मुकाबले अभी बाकी हैं। अर्जेंटीना का सामना मिस्र से होगा, जबकि स्विट्जरलैंड और कोलंबिया आमने-सामने होंगे। इन दोनों मैचों के विजेता क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर अंतिम आठ टीमों का लाइनअप पूरा करेंगे। फिलहाल तीन क्वार्टर फाइनल मुकाबले तय हो चुके हैं, जिनमें फ्रांस की भिड़ंत मोरक्को से, इंग्लैंड का सामना नॉर्वे से और बेल्जियम की टक्कर स्पेन से होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here