जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से बाहर क्यों हुए संजू सैमसन? चयनकर्ताओं ने बताई रणनीति

0

नई दिल्ली. टी20 विश्व कप 2026 के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे संजू सैमसन को जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम में शामिल नहीं किए जाने से क्रिकेट जगत में चर्चा तेज हो गई है। हालांकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम घोषित करते समय इसकी कोई आधिकारिक वजह नहीं बताई। जानकारी के अनुसार, मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति ने इस दौरे को मुख्य खिलाड़ियों के बजाय बेंच स्ट्रेंथ को परखने का अवसर माना है। इसी रणनीति के तहत सैमसन को आराम देते हुए युवा विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह को मौका दिया गया है। प्रभसिमरन ने पिछले दो आईपीएल सीजन में पंजाब किंग्स के लिए प्रभावशाली प्रदर्शन किया है और हाल ही में इंडिया-ए की ओर से श्रीलंका में आयोजित त्रिकोणीय श्रृंखला में भी खेले थे। टीम में पहले विकेटकीपर के रूप में ईशान किशन शामिल हैं। सैमसन टी20 विश्व कप में भारत के तीसरे सबसे सफल बल्लेबाज रहे थे। इसके बाद आईपीएल 2026 में उन्होंने दो शतक लगाए और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे अधिक रन बनाए। हालांकि आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर उनका प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा, लेकिन सूत्रों के मुताबिक जिम्बाब्वे दौरे से बाहर किए जाने का कारण उनकी खराब फॉर्म नहीं है। भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 श्रृंखला 23, 25 और 26 जुलाई को हरारे में खेली जाएगी। इस दौरे पर भारतीय टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी वीवीएस लक्ष्मण संभालेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here