एनएसटी न्यूज, भोपाल: आरके स्पोर्ट्स वर्ल्ड एवं मिनाल स्पोर्ट्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित द्वितीय मिक्स एज बैडमिंटन टूर्नामेंट-2026 का मंगलवार को सफल समापन हुआ। चार से सात जुलाई तक आयोजित इस प्रतियोगिता में भोपाल के बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि अरुणेश्वर सिंहदेव रहे। विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं कुल एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता की विशेषता खिलाड़ियों की संयुक्त आयु (कम्बाइंड एज) के आधार पर बनाई गई श्रेणियां रहीं।
इसके अलावा भोपाल में पहली बार फादर एंड सन तथा फादर एंड डॉटर वर्ग की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसे खिलाड़ियों और दर्शकों ने खूब सराहा। मेन्स डबल्स की विभिन्न श्रेणियों, मिक्स्ड डबल्स, फादर एंड सन और फादर एंड डॉटर वर्ग में रोमांचक मुकाबले हुए। प्रतियोगिता में रविंद्र चावला और डॉ. शैलेंद्र कुमार बागरे ने तीन-तीन ट्रॉफियां जीतकर अपनी शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जबकि रवि राय ने दो खिताब अपने नाम किए। आयोजक रूपेश किरार और आशीष अर्गल ने सभी खिलाड़ियों, सहयोगियों और खेल प्रेमियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित करने की बात कही।
प्रतियोगिता के प्रमुख परिणाम इस प्रकार रहे:
मेन्स डबल्स 60+ : आशीष प्रधान एवं बिजेंद्र निकुम ने हेमंत गीते एवं शिवांश गुर्जर को 17-15, 15-17, 15-13 से हराकर खिताब जीता। – 70+ : राजेंद्र यादव एवं रवि राय ने संदीप नियोगी एवं बिजेंद्र निकुम को 16-14, 12-15, 15-13 से पराजित किया। – 80+ : राजेंद्र यादव एवं रविंद्र चावला ने रवि राय एवं सुधीर खरे को 15-10, 15-9 से हराया। – 90+ : रविंद्र चावला एवं मनीष निहारे ने राजेंद्र यादव एवं धीरेंद्र देसाई को हराकर खिताब अपने नाम किया। – 100+ : डॉ. शैलेंद्र बागरे एवं रविंद्र चावला ने डॉ. राजेश सक्सेना एवं राजेश गुप्ता को 15-12, 15-11 से हराकर खिताब अपने नाम किया। – 110+ : राजीव सक्सेना एवं राजेश गुप्ता ने नरेश कुमार बागरे एवं मुकेश सिंह को पराजित किया। – 120+ : डॉ. शैलेंद्र बागरे एवं विवेक तत्त्वावादी ने मनोज गुप्ता एवं दीप सिंह की जोड़ी को हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। – मिक्स्ड डबल्स : सुधीर खरे एवं श्वेता अग्रवाल ने रितिका रेंडवो एवं रजनीश मारन को हराकर खिताब जीता। – फादर एंड सन : सुधीर थापा एवं विराट थापा ने रियांस बगजाई एवं सूरज बगजाई को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। – फादर एंड डॉटर : भूमि सिंह एवं जय प्रताप सिंह परिहार ने दिव्यानी श्रीवास्तव एवं राजीव श्रीवास्तव को 15-6, 8-15, 15-11 से हराकर खिताब अपने नाम किया।


