इंग्लैंड के नए टेस्ट कोच के लिए राहुल द्रविड़ समेत कई दिग्गजों पर मंथन

0

नई दिल्ली : टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद ब्रैंडन मैकुलम को इस प्रारूप के मुख्य कोच पद से हटाए जाने के साथ ही नए कोच की तलाश तेज हो गई है। इस दौड़ में भारत के पूर्व मुख्य कोच और दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ का नाम भी प्रमुखता से उभरकर सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, संभावित उम्मीदवारों की सूची में द्रविड़ के अलावा इंग्लैंड के पूर्व कोच एंडी फ्लावर, पूर्व स्पिनर रिचर्ड डॉसन, श्रीलंका के महान बल्लेबाज कुमार संगकारा, इंग्लैंड लायंस के कोच एंड्रयू फ्लिंटॉफ, पाकिस्तान के मुख्य कोच माइक हेसन और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कोच जस्टिन लैंगर जैसे अनुभवी नाम भी शामिल हैं। ऐसे में इंग्लैंड के अगले टेस्ट कोच को लेकर प्रतिस्पर्धा काफी दिलचस्प हो गई है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट श्रृंखला में 1-2 की हार के साथ ही ब्रैंडन मैकुलम का चार साल का कार्यकाल समाप्त हो गया। अगले वर्ष होने वाली एशेज श्रृंखला को ध्यान में रखते हुए इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने इसे बदलाव का उपयुक्त समय मानते हुए टेस्ट टीम के लिए नए मुख्य कोच की तलाश शुरू कर दी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हालांकि मैकुलम सीमित ओवरों की टीम के मुख्य कोच के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे। दूसरी ओर, 53 वर्षीय राहुल द्रविड़ का नाम सबसे मजबूत विकल्पों में माना जा रहा है। द्रविड़ के मार्गदर्शन में भारत ने 2024 का टी20 विश्व कप जीता और 2023 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल तक का सफर तय किया। उनकी शांत नेतृत्व शैली, खिलाड़ियों को निखारने की क्षमता और खेल की गहरी समझ उन्हें इस प्रतिष्ठित पद के लिए बेहद मजबूत दावेदार बनाती है।

पूर्णकालिक कोचिंग में दिलचस्पी नहीं रखते राहुल द्रविड़

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अखबार ने यह भी बताया है कि द्रविड़ की पूर्ण कालिक कोचिंग करने की कोई इच्छा नहीं है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ‘द्रविड़ की पूर्णकालिक कोचिंग करने की कोई इच्छा नहीं है, लेकिन इंग्लैंड के टेस्ट कोच पद से उन्हें घर पर ज्यादा समय बिताने और खेल के अपने पसंदीदा प्रारूप को जीवंत बनाए रखने में मदद करने का मौका मिलेगा। इंग्लैंड को कम से कम उनकी दिलचस्पी के बारे में तो पता करना ही चाहिए।’

इंग्लैंड के सबसे कामयाब कोच रहे एंडी फ्लावर

इंग्लैंड के नए टेस्ट कोच पद के लिए प्रमुख नामों में जिम्बाब्वे के महान क्रिकेटर एंडी फ्लावर भी शामिल हैं। फ्लावर को आधुनिक दौर में इंग्लैंड का सबसे सफल मुख्य कोच माना जाता है। उनके कार्यकाल में इंग्लैंड ने तीन बार एशेज श्रृंखला अपने नाम की और पहली बार टेस्ट रैंकिंग में विश्व नंबर एक का मुकाम हासिल किया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के साथ-साथ फ्रेंचाइजी क्रिकेट में भी उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ लगातार आईपीएल खिताब जीतने में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई। दूसरी ओर, ग्लेमॉर्गन के मौजूदा मुख्य कोच रिचर्ड डॉसन भी मजबूत दावेदारों में गिने जा रहे हैं। काउंटी और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनकी रणनीतिक सोच, खिलाड़ियों को निखारने की क्षमता और प्रभावी कोचिंग शैली ने उन्हें इस प्रतिष्ठित पद के लिए गंभीर विकल्प बना दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here