भारत-इंग्लैंड पहला वनडे: कब, कहां और कैसे देखें मुकाबला?

0

नई दिल्ली : भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला का पहला मुकाबला मंगलवार, 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जाएगा। ब्रिटेन दौरा अब तक भारतीय टीम के लिए निराशाजनक रहा है। पहले आयरलैंड के खिलाफ 0-2 से श्रृंखला गंवाने के बाद इंग्लैंड ने भी टी20 श्रृंखला में भारत का 0-4 से सूपड़ा साफ कर दिया। ऐसे में प्रारूप बदलने के साथ टीम इंडिया नई शुरुआत और जीत की राह पर लौटने की उम्मीद लेकर मैदान में उतरेगी। इस श्रृंखला में कप्तान शुभमन गिल के साथ पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी लंबे अंतराल के बाद एकदिवसीय टीम में वापसी कर रहे हैं। वह 2023 विश्व कप फाइनल के बाद पहली बार वनडे मैच खेलते नजर आएंगे, जिससे भारतीय गेंदबाजी आक्रमण को बड़ी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

आइए जानते हैं भारत-इंग्लैंड पहले वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट डिटेल्स
  • भारत-इंग्लैंड के बीच कितने मैचों की वनडे सीरीज होनी है?
    भारत-इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज 14 से 19 जुलाई के बीच खेला जाएगा।
  • भारत-इंग्लैंड पहला वनडे कहां खेला जाएगा?
    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा।
  • भारत-इंग्लैंड पहला वनडे कब है?
    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे मंगलवार, 14 जुलाई को है।
  • भारत-इंग्लैंड पहले वनडे का टॉस कब होगा?
    भारत-इंग्लैंड पहले वनडे का टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे होगा।
  • भारत-इंग्लैंड पहला वनडे कब से खेला जाएगा?
    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा।
  • भारत-इंग्लैंड पहले वनडे का लाइव टेलीकास्ट कहां देख सकते है?
    भारत-इंग्लैंड पहले वनडे का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।
  • भारत-इंग्लैंड पहले वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?
    भारत-इंग्लैंड पहले वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

भारत का स्क्वाड
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव, शिवम दुबे, प्रसिद्ध कृष्णा।

इंग्लैंड का स्क्वाड
बेन डकेट, विल जैक्स, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, सैम करन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद, टॉम बैंटन, जोश टंग, गस एटकिंसन, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here