अक्षर पटेल का ऐतिहासिक कारनामा, युवराज सिंह को छोड़ा पीछे

0

नई दिल्ली : इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में भारतीय हरफनमौला खिलाड़ी अक्षर पटेल ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन कर टीम इंडिया की जीत में निर्णायक भूमिका निभाई। उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से कमाल दिखाते हुए मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया, जिसके लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। इस यादगार प्रदर्शन के साथ अक्षर ने एक बड़ा व्यक्तिगत कीर्तिमान भी अपने नाम किया। 32 साल 175 दिन की उम्र में वह वनडे क्रिकेट में एक ही मैच में अर्धशतक बनाने और चार या उससे अधिक विकेट लेने वाले सबसे उम्रदराज़ भारतीय खिलाड़ी बन गए। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने युवराज सिंह और हार्दिक पंड्या जैसे दिग्गज ऑलराउंडरों के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया।

अक्षर पटेल का ऑलराउंड धमाका, दो दिग्गजों का रिकॉर्ड टूटा

इंग्लैंड के खिलाफ अक्षर पटेल ने भारत की तरफ से सबसे बेहतरीन गेंदबाजी की और 62 रन देकर 4 विकेट झटके। उन्होंने अर्धशतक बनाने वाले लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और जोश टंग के विकेट लिए जिससे मेजबान टीम 258 रन पर आउट हो गई। इसके बाद जब शुभमन गिल रिटायर्ड हर्ट हो गए और श्रेयस अय्यर और केएल राहुल दोनों जल्दी-जल्दी आउट हो गए तो भारतीय टीम मुश्किल में थी तब वह सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए और 52 गेंदों पर 5 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 57 रन की पारी खेलकर भारत को जीत दिला दी।

अक्षर इंग्लैंड में थ्री लायंस (इंग्लैंड टीम) के खिलाफ किसी वनडे में 4 विकेट लेने और अर्धशतक लगाने का कमाल करने वाले इतिहास के सिर्फ तीसरे खिलाड़ी और दूसरे स्पिनर बने। अक्षर के अलावा ऐसा हार्दिक पांड्या और न्यूजीलैंड के रचिन रविंद्र ने किया है। अक्षर ने हार्दिक का भी रिकॉर्ड तोड़ा। हार्दिक ने इंग्लैंड में ये कमाल 28 साल 279 दिन की उम्र में किया था और अक्षर ने ऐसा 32 साल 175 दिन की उम्र में किया। यही नहीं वो ओवरऑल भारत की तरफ से किसी वनडे मैच में सबसे ज्यादा उम्र में 4 विकेट लेने और 50 रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बने। इससे पहले ये रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम पर दर्ज था जिन्होंने ऐसे 29 साल 84 दिन की उम्र में किया था।

इंग्लैंड में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में 4 विकेट लेने और 50 रन बनाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

प्लेयरउम्रविकेटरनवेन्यूसाल
अक्षर पटेल32 साल, 175 दिन452एजबेस्टन, बर्मिंघम2026
हार्दिक पंड्या28 साल, 279 दिन471ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर2022
रचिन रविंद्र23 साल, 301 दिन461लॉर्ड्स, लंदनA2023
भारत के लिए वनडे में 4 विकेट लेने और 50 रन बनाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी
प्लेयरउम्रविकेटरनवेन्यूविरोधी टीमसाल
अक्षर पटेल32 साल, 175 दिन457बर्मिंघमइंग्लैंड2026
युवराज सिंह29 साल, 84 दिन550बेंगलुरुआयरलैंड2011
के श्रीकांत29 साल, 35 दिन570विशाखापत्तनमन्यूजीलैंड1988
हार्दिक पंड्या28 साल, 279 दिन471मैनचेस्टरइंग्लैंड2022
सौरव गांगुली28 साल, 156 दिन571कानपुरजिम्बाब्वे2000
युवराज सिंह26 साल, 341 दिन4118इंदौरइंग्लैंड2008
सौरव गांगुली26 साल, 257 दिन4130नागरुपश्रीलंका1999
सचिन तेंदुलकर25 साल, 187 दिन4141ढाकाऑस्ट्रेलिया1998

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here