अक्षर पटेल का ऐतिहासिक कारनामा, युवराज सिंह को छोड़ा पीछे

0

नई दिल्ली : इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में भारतीय हरफनमौला खिलाड़ी अक्षर पटेल ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन कर टीम इंडिया की जीत में निर्णायक भूमिका निभाई। उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से कमाल दिखाते हुए मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया, जिसके लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। इस यादगार प्रदर्शन के साथ अक्षर ने एक बड़ा व्यक्तिगत कीर्तिमान भी अपने नाम किया। 32 साल 175 दिन की उम्र में वह वनडे क्रिकेट में एक ही मैच में अर्धशतक बनाने और चार या उससे अधिक विकेट लेने वाले सबसे उम्रदराज़ भारतीय खिलाड़ी बन गए। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने युवराज सिंह और हार्दिक पंड्या जैसे दिग्गज ऑलराउंडरों के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया।

अक्षर पटेल का ऑलराउंड धमाका, दो दिग्गजों का रिकॉर्ड टूटा

इंग्लैंड के खिलाफ अक्षर पटेल ने भारत की तरफ से सबसे बेहतरीन गेंदबाजी की और 62 रन देकर 4 विकेट झटके। उन्होंने अर्धशतक बनाने वाले लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और जोश टंग के विकेट लिए जिससे मेजबान टीम 258 रन पर आउट हो गई। इसके बाद जब शुभमन गिल रिटायर्ड हर्ट हो गए और श्रेयस अय्यर और केएल राहुल दोनों जल्दी-जल्दी आउट हो गए तो भारतीय टीम मुश्किल में थी तब वह सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए और 52 गेंदों पर 5 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 57 रन की पारी खेलकर भारत को जीत दिला दी।

अक्षर इंग्लैंड में थ्री लायंस (इंग्लैंड टीम) के खिलाफ किसी वनडे में 4 विकेट लेने और अर्धशतक लगाने का कमाल करने वाले इतिहास के सिर्फ तीसरे खिलाड़ी और दूसरे स्पिनर बने। अक्षर के अलावा ऐसा हार्दिक पांड्या और न्यूजीलैंड के रचिन रविंद्र ने किया है। अक्षर ने हार्दिक का भी रिकॉर्ड तोड़ा। हार्दिक ने इंग्लैंड में ये कमाल 28 साल 279 दिन की उम्र में किया था और अक्षर ने ऐसा 32 साल 175 दिन की उम्र में किया। यही नहीं वो ओवरऑल भारत की तरफ से किसी वनडे मैच में सबसे ज्यादा उम्र में 4 विकेट लेने और 50 रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बने। इससे पहले ये रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम पर दर्ज था जिन्होंने ऐसे 29 साल 84 दिन की उम्र में किया था।

इंग्लैंड में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में 4 विकेट लेने और 50 रन बनाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

प्लेयर उम्र विकेट रन वेन्यू साल
अक्षर पटेल 32 साल, 175 दिन 4 52 एजबेस्टन, बर्मिंघम 2026
हार्दिक पंड्या 28 साल, 279 दिन 4 71 ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर 2022
रचिन रविंद्र 23 साल, 301 दिन 4 61 लॉर्ड्स, लंदन A2023
भारत के लिए वनडे में 4 विकेट लेने और 50 रन बनाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी
प्लेयर उम्र विकेट रन वेन्यू विरोधी टीम साल
अक्षर पटेल 32 साल, 175 दिन 4 57 बर्मिंघम इंग्लैंड 2026
युवराज सिंह 29 साल, 84 दिन 5 50 बेंगलुरु आयरलैंड 2011
के श्रीकांत 29 साल, 35 दिन 5 70 विशाखापत्तनम न्यूजीलैंड 1988
हार्दिक पंड्या 28 साल, 279 दिन 4 71 मैनचेस्टर इंग्लैंड 2022
सौरव गांगुली 28 साल, 156 दिन 5 71 कानपुर जिम्बाब्वे 2000
युवराज सिंह 26 साल, 341 दिन 4 118 इंदौर इंग्लैंड 2008
सौरव गांगुली 26 साल, 257 दिन 4 130 नागरुप श्रीलंका 1999
सचिन तेंदुलकर 25 साल, 187 दिन 4 141 ढाका ऑस्ट्रेलिया 1998

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here