नई दिल्ली : डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड से भिड़ेगी। अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच फुटबॉल की यह पुरानी प्रतिद्वंद्विता हमेशा से ही रोमांच और विवादों से भरी रही है। 1986 के विश्व कप में डिएगो माराडोना के चर्चित ‘हैंड ऑफ गॉड’ गोल से लेकर 1998 के टूर्नामेंट में डिएगो सिमियोन के खिलाफ फाउल के बाद डेविड बेकहम को मिले रेड कार्ड तक, दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबले फुटबॉल इतिहास के यादगार पलों में शामिल रहे हैं। अब एक बार फिर दोनों दिग्गज टीमें विश्व कप फाइनल में पहुंचने के लिए आमने-सामने होंगी।
16 जुलाई को फुटबॉल के सबसे बड़े मंच पर अर्जेंटीना और इंग्लैंड 24 साल बाद एक बार फिर आमने-सामने होंगे। इस महामुकाबले में इंग्लैंड के पास हैरी केन और जूड बेलिंगहम जैसे स्टार खिलाड़ी हैं, जो गोल्डन बूट की रेस में किलियन एम्बाप्पे और लियोनेल मेसी (संयुक्त रूप से 8 गोल के साथ शीर्ष स्कोरर) को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। इस सेमीफाइनल में जीत दर्ज करने वाली टीम रविवार को होने वाले फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन से भिड़ेगी। अर्जेंटीना और इंग्लैंड की ऐतिहासिक प्रतिद्वंद्विता को देखते हुए यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। ऐसे में फैंस इस बहुप्रतीक्षित मैच का लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं, इसकी पूरी जानकारी यहां दी गई है।
- इंग्लैंड बनाम अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल मैच कहां खेला जाएगा?
इंग्लैंड बनाम अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल मैच अटलांटा स्टेडियम में खेला जाएगा। - इंग्लैंड बनाम अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल मैच कब खेला जाएगा?
इंग्लैंड बनाम अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल मैच गुरुवार, 16 जुलाई को भारतीय समय के मुताबिक रात 12:30 बजे से खेला जाएगा। - इंग्लैंड बनाम अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल मैच कहां देखें?
इंग्लैंड बनाम अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल मैच Unite8 स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव दिखाया जाएगा। इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Zee5 ऐप और इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी।
इग्लैंड टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन- पिकफोर्ड, स्टोन्स, स्पेंस, कोन्सा, गुही, ई. एंडरसन, राइस, बेलिंगहैम, मैडुके, गॉर्डन, हैरी केन।
अर्जेंटीना टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन- टैग्लियाफिको, शिमोन, एल. मार्टिनेज, मोलिना, ई. फर्नांडीज, मैक एलिस्टर, आर. डी. पॉल, पेरेडेस, अल्वारेज, लियोनेल मेसी।
इंग्लैंड बनाम अर्जेंटीना हेड-टू-हेड- दोनों टीमें अब तक कॉम्पिटिटिव और फ्रेंडली मैचों में 14 बार आमने-सामने हुए हैं। इसमें इंग्लैंड की टीम 6 जीत के साथ आगे है जबकि अर्जेंटीना ने 3 मैच जीते हैं जबकि 5 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए हैं।
इंग्लैंड बनाम अर्जेंटीना, फीफा वर्ल्ड कप 2026: पिछले 5 मैचों का रिजल्ट
- इंग्लैंड 3-2 अर्जेंटीना (इंटरनेशनल फ्रेंडली, 2005)
- इंग्लैंड 1-0 अर्जेंटीना (वर्ल्ड कप 2002, ग्रुप स्टेज)
- इंग्लैंड 0-0 अर्जेंटीना (इंटरनेशनल फ्रेंडली, 2000)
- अर्जेंटीना 2-2 इंग्लैंड (पेनल्टी में 4-3, वर्ल्ड कप 1998, राउंड ऑफ 16)
- इंग्लैंड 2-2 अर्जेंटीना (चैलेंज कप, 1991)


