नई दिल्ली. वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन ने मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) में महज 31 गेंदों में शतक जड़कर नया रिकॉर्ड बना दिया। गुरुवार को MI न्यूयॉर्क की ओर से खेलते हुए पूरन ने वॉशिंगटन फ्रीडम के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और अपनी पारी में 5 चौके तथा 13 छक्के लगाए। पूरन की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत MI न्यूयॉर्क ने निर्धारित 20 ओवर में 265 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। खबर लिखे जाने तक लक्ष्य का पीछा कर रही वॉशिंगटन फ्रीडम ने 7 ओवर में 2 विकेट पर 78 रन बना लिए थे। टूर्नामेंट के दूसरे मुकाबले में लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स ने सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स को 7 रन से हराकर पहली बार मेजर लीग क्रिकेट के फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला 19 जुलाई को ऑकलैंड में खेला जाएगा। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 187 रन बनाए। जवाब में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स की टीम 20 ओवर में 4 विकेट पर 180 रन ही बना सकी। नाइट राइडर्स की ओर से कॉलिन मुनरो ने 44 गेंदों पर 51 रन, आंद्रे रसेल ने 50 गेंदों पर नाबाद 62 रन बनाए। वहीं रोवमैन पॉवेल ने अंतिम तीन ओवरों में केवल 15 गेंदों पर नाबाद 50 रन की विस्फोटक पारी खेलकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।


