बेल्जियम दौरे से खुश कोच फ्रेडरिक सोयेज, बोले- सही दिशा में आगे बढ़ रही भारतीय जूनियर हॉकी टीम

0

एंटवर्प (बेल्जियम)। भारतीय जूनियर (अंडर-21) पुरुष हॉकी टीम ने बेल्जियम का अपना छह मैचों का एक्सपोजर दौरा शानदार अंदाज में समाप्त किया। अंतिम मुकाबले में टीम ने नीदरलैंड को रोमांचक मुकाबले में 4-3 से हराया। दौरे के बाद मुख्य कोच फ्रेडरिक सोयेज ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि टीम सही दिशा में आगे बढ़ रही है। 5 से 18 जुलाई तक चले इस दौरे में भारतीय टीम ने यूरोप की मजबूत टीमों ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, जर्मनी और नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले खेले। अभियान की शुरुआत ऑस्ट्रिया से 2-4 की हार के साथ हुई, लेकिन दूसरे मैच में भारत ने शानदार वापसी करते हुए 4-1 से जीत दर्ज की। इसके बाद मेजबान बेल्जियम से भारत को 2-3 और जर्मनी से 0-1 से करीबी हार मिली। पांचवें मुकाबले में बेल्जियम ने भारत को 4-2 से हराया, लेकिन अंतिम मैच में भारतीय टीम ने आक्रामक खेल दिखाते हुए नीदरलैंड को 4-3 से मात देकर दौरे का समापन जीत के साथ किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here