एम्बाप्पे ने लगातार दूसरी बार जीता गोल्डन बूट, स्पेन के गोलकीपर को मिला गोल्डन ग्लव्स

0

नई दिल्ली : फीफा विश्व कप 2026 में फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे ने 10 गोल और 8 असिस्ट के साथ लगातार दूसरी बार गोल्डन बूट का खिताब अपने नाम किया। तीसरे स्थान के प्लेऑफ में इंग्लैंड के खिलाफ दो गोल दागकर उन्होंने अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी को पीछे छोड़ दिया था। इसके बाद स्पेन के खिलाफ खेले गए फाइनल में मेसी न तो गोल कर सके और न ही कोई असिस्ट दे पाए। इसी के साथ एम्बाप्पे ने टूर्नामेंट के शीर्ष गोल स्कोरर के रूप में अपनी बढ़त बरकरार रखते हुए लगातार दूसरी बार गोल्डन बूट जीतने का गौरव हासिल किया।

किलियन एम्बाप्पे ने इससे पहले कतर विश्व कप 2022 में भी 7 गोल दागकर गोल्डन बूट अपने नाम किया था, जहां उन्होंने लियोनेल मेसी को एक गोल से पीछे छोड़ा था। वहीं 2026 विश्व कप में स्पेन ने अर्जेंटीना को हराकर पहली बार खिताब जीता और उसके खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत पुरस्कारों पर भी कब्जा जमाया। स्पेन के गोलकीपर उनाई सिमोन ने पूरे टूर्नामेंट में केवल एक गोल खाया और शानदार प्रदर्शन के दम पर गोल्डन ग्लव्स अपने नाम किया। मिडफील्डर रोड्री को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया और उन्हें गोल्डन बॉल से सम्मानित किया गया, जबकि युवा डिफेंडर पाउ क्यूबार्सी को बेस्ट यंग प्लेयर का पुरस्कार मिला। आइए जानते हैं फीफा विश्व कप 2026 के सभी प्रमुख अवॉर्ड विजेताओं की सूची।

2026 वर्ल्ड कप में टॉप स्कोरर
  • किलियन एमबाप्पे – फ्रांस: 10 गोल।
  • लियोनेल मेस्सी – अर्जेंटीना: 8 गोल।
  • जूड बेलिंगहम – इंग्लैंड: 7 गोल।
  • एरलिंग हालैंड – नॉर्वे: 7 गोल।
  • ओस्मान डेम्बेले – फ्रांस: 6 गोल।
दूसरे अवॉर्ड
  • FIFA वर्ल्ड कप 2026 गोल्डन ग्लव्स विनर: उनाई साइमन (स्पेन)।
  • FIFA वर्ल्ड कप 2026 गोल्डन बॉल विनर: रोड्री (स्पेन)।
  • FIFA वर्ल्ड कप 2026 यंग प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट: पाउ क्यूबार्सी (स्पेन)।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here