नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम 23 जुलाई से जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का आगाज़ करेगी। इस श्रृंखला से पहले यदि वर्ष 2026 में टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले शीर्ष-10 बल्लेबाजों पर नजर डालें तो इस सूची में तीन भारतीय खिलाड़ियों ने जगह बनाई है। इनमें सबसे अधिक निगाहें युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी, जो इंग्लैंड के खिलाफ पिछली श्रृंखला में उम्मीदों के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके थे। हालांकि, पूरे साल के प्रदर्शन के आधार पर उन्होंने दमदार बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वालों की सूची में दूसरा स्थान हासिल किया है। जिम्बाब्वे दौरे पर वैभव के पास अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से शानदार वापसी करने और इस प्रभावशाली रिकॉर्ड को और मजबूत करने का सुनहरा अवसर होगा।
छक्कों की रेस में अभिषेक शर्मा से आगे निकले वैभव सूर्यवंशी
साल 2026 में टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में फिलहाल न्यूजीलैंड के फिन एलन शीर्ष पर हैं। उन्होंने 40 मैचों में 90 छक्के जड़कर पहला स्थान हासिल किया है। उनके ठीक पीछे भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी हैं, जिन्होंने महज 19 मैचों में ही 77 छक्के लगाकर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी का शानदार परिचय दिया है। दक्षिण अफ्रीका के रयान रिकेल्टन 34 मैचों में 76 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर हैं, जबकि भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 35 मैचों में 74 छक्के लगाकर चौथे नंबर पर काबिज हैं। कम मैचों में वैभव का यह प्रदर्शन उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और बड़े शॉट खेलने की क्षमता को बखूबी दर्शाता है।
इस लिस्ट भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज इशान किशन मौजूद हैं जिन्होंने इस साल अब तक खेले 35 मैचों में 69 रन बनाए हैं। वहीं इस लिस्ट में क्विंटन डीकॉक 32 मैचों में 58 छक्के लगाकर 9वें नंबर पर मौजूद हैं जबकि लिस्ट में दसवें स्थान पर 34 मैचों में 57 छक्के लगाकर हेटमायर मौजूद हैं। संजू सैमसन 14वें स्थान पर हैं जिन्होंने इस साल टी20 क्रिकेट में खेले 28 मैचों में 52 छक्के लगाए हैं।
साल 2026 में टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज
| प्लेयर | साल | मैच | पारी | नाबाद | रन | बेस्ट स्कोर | औसत | गेंद | स्ट्राइक रेट | 100 | 50 | 0 | चौके | छक्के |
| फिन एलन | 2026-2026 | 40 | 39 | 3 | 1234 | 101 | 34.27 | 644 | 191.61 | 3 | 5 | 2 | 102 | 90 |
| वैभव सूर्यवंशी | 2026-2026 | 19 | 19 | 0 | 818 | 103 | 43.05 | 352 | 232.38 | 1 | 5 | 1 | 64 | 77 |
| रयान रिकेल्टन | 2026-2026 | 34 | 34 | 5 | 1070 | 123* | 36.89 | 634 | 168.76 | 2 | 4 | 1 | 83 | 76 |
| अभिषेक शर्मा | 2026-2026 | 35 | 35 | 2 | 1066 | 135* | 32.3 | 532 | 200.37 | 1 | 9 | 9 | 105 | 74 |
| करणवीर सिंह | 2026-2026 | 19 | 19 | 3 | 812 | 164 | 50.75 | 427 | 190.16 | 2 | 4 | 2 | 64 | 71 |
| मिचेल मार्श | 2026-2026 | 29 | 29 | 1 | 1169 | 111 | 41.75 | 750 | 155.86 | 2 | 7 | 0 | 112 | 69 |
| इशान किशन | 2026-2026 | 35 | 35 | 0 | 1269 | 103 | 36.25 | 695 | 182.58 | 1 | 11 | 4 | 69 | |
| निकोलस पूरन | 2026-2026 | 33 | 33 | 4 | 828 | 106 | 28.55 | 583 | 142.02 | 1 | 5 | 0 | 53 | 66 |
| क्विंटन डीकॉक | 2026-2026 | 32 | 31 | 2 | 920 | 115 | 31.72 | 604 | 152.31 | 2 | 6 | 4 | 75 | 58 |
| शिमरोन हेटमायर | 2026-2026 | 34 | 33 | 5 | 808 | 85 | 28.85 | 502 | 160.95 | 0 | 4 | 2 | 53 | 57 |


