रन चेज में रोहित की बादशाहत, कोहली-गिल-श्रेयस भी रहे पीछे, टॉप-9 भारतीय बल्लेबाजों की सूची

0

नई दिल्ली : रोहित शर्मा की बल्लेबाजी को लेकर पिछले कुछ समय से सवाल उठ रहे थे और उनके संन्यास की अटकलें भी तेज हो गई थीं। हालांकि, इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स वनडे में उन्होंने 138 रन की शानदार पारी खेलकर सभी आलोचनाओं का करारा जवाब दिया। इस यादगार पारी के दम पर रोहित ने न सिर्फ भारत को अहम जीत दिलाई, बल्कि कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। उन्होंने यह भी साबित कर दिया कि उनमें अभी काफी क्रिकेट बाकी है और वह 2027 वनडे विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

विराट कोहली को भले ही ‘चेज मास्टर’ के नाम से जाना जाता हो, लेकिन इस दशक में वनडे क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं। यह आंकड़ा इस बात का प्रमाण है कि वर्ष 2020 से अब तक रोहित ने सीमित ओवरों के क्रिकेट में कितनी निरंतरता और प्रभावशाली बल्लेबाजी की है। बड़े लक्ष्यों का पीछा करते समय उनकी आक्रामक शुरुआत, मैच पर पकड़ बनाने की क्षमता और लगातार रन बनाने की लय ने उन्हें इस दशक का सबसे सफल भारतीय चेज बल्लेबाज बना दिया है।

वनडे चेज के नए बादशाह बने रोहित शर्मा

रोहित शर्मा इस दशक में यानी साल 2020 से लेकर अब तक भारत की तरफ से वनडे में चेज करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। रोहित ने अब तक इस दशक में वनडे में 61 की औसत और 115 की स्ट्राइक रेट के साथ चेज करते हुए कुल 1819 रन बनाए हैं जबकि दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं जिन्होंने 54 की औसत और 92 की स्ट्राइक रेट के साथ 1564 रन वनडे में चेज करते हुए बनाए हैं।

शुभमन गिल लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं जिन्होंने इस दशक में वनडे में चेज करते हुए 57 की औसत और 92 की स्ट्राइक रेट के साथ 1481 रन बनाए हैं जबकि श्रेयस अय्यर ने 41 की औसत के साथ कुल 1200 रन बनाए हैं। वहीं केएल राहुल इस लिस्ट में 5वें स्थान पर हैं जिन्होंने 44 की औसत और 84 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 840 रन बनाए हैं तो वहीं इशान किशन इस लिस्ट में फिलहाल 8वें स्थान पर हैं जिन्होंने 28 की औसत और 96 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 421 रन वनडे में चेज करते हुए बनाए हैं।

वनडे में लक्ष्य का पीछा करते हुए इस दशक के शीर्ष-9 भारतीय रनवीर

1819 रन: रोहित शर्मा (61/115)
1564 रन: विराट कोहली (54/92)
1481 रन: शुभमन गिल (57/92)
1200 रन: श्रेयस अय्यर (41/94)
840 रन: केएल राहुल (44/84)
560 रन: शिखर धवन (43/79)
489 रन: अक्षर पटेल (41/99)
421 रन: इशान किशन (28/96)
408 रन: हार्दिक पंड्या (31/100)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here