भारत-श्रीलंका अंडर-19 टेस्ट सीरीज: सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में लक्ष्य नंबर-1

0

नई दिल्ली : इंडिया अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 टीमों के बीच खेली गई दो मैचों की अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज का समापन भारत की शानदार जीत के साथ हुआ। दूसरे टेस्ट में भारत ने 211 रन से जीत दर्ज करते हुए सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली। श्रीलंका की धरती पर मिली यह जीत भारतीय अंडर-19 टीम के लिए बड़ी उपलब्धि रही। सीरीज समाप्त होने के बाद यदि सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो भारतीय ओपनर लक्ष्य राजेश रायचंदानी शीर्ष स्थान पर रहे, जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाकर अपनी शानदार बल्लेबाजी का परिचय दिया।

रनों की रेस में लक्ष्य सबसे आगे, टेस्ट सीरीज में किया कमाल

लक्ष्य ने इस टेस्ट टेस्ट सीरीज में भारत के लिए साथ ही ओवरऑल भी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर रहे। उन्होंने पहले टेस्ट मैच में दोहरा शतक लगाया तो वहीं दूसरे टेस्ट मैच में नाबाद शतकीय पारी भी खेली। उन्होंने 2 मैचों में सबसे ज्यादा 307 रन बनाए और उनका बेस्ट स्कोर 207 रन रहा। वहीं सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर श्रीलंका के बैटर सेनूजा वेकुनागोडा रहे जिन्होंने 2 मैचों में 306 रन बनाए।

सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में भारतीय बल्लेबाज मनल चौहान तीसरे स्थान पर रहे। उन्हें पहले टेस्ट में खेलने का मौका नहीं मिला था, लेकिन दूसरे मुकाबले की दोनों पारियों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने कुल 201 रन बनाए। सागर विर्क ने दो मैचों में 151 रन बनाकर चौथा स्थान हासिल किया। श्रीलंका के कविजा गमागे 143 रन के साथ पांचवें स्थान पर रहे, जबकि भारत के कुशाग्र ओझा ने दो मैचों में 135 रन बनाकर शीर्ष बल्लेबाजों की सूची में अपनी जगह बनाई।

भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज
प्लेयरसालमैचपारीनाबादरनबेस्ट स्कोरऔसतगेंदस्ट्राइक रेट100500चौकेछक्के
लक्ष्य रायचंदानी2026-2026231307207153.544369.3201314
सेनूजा वेकुनागोडा2026-202624130623310234189.73110441
मनल चौहान2026-202612120115020129069.31110272
सागर विर्क2026-202623015113450.3335542.53101181
कविजा गमागे2026-20262401435135.7537338.33010202
कुशाग्र ओझा2026-202622013511167.523357.93100152
विमथ दिनसारा2026-2026240128643229243.83020180
दुलनिथ सिगेरा2026-20262401187229.513587.4011115
यशवर्धन चौहान2026-20262301047834.6615865.82010142
मानव कृष्णा2026-202611010010010015365.3510063

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here