भारत-श्रीलंका अंडर-19 टेस्ट सीरीज: सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में लक्ष्य नंबर-1

0

नई दिल्ली : इंडिया अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 टीमों के बीच खेली गई दो मैचों की अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज का समापन भारत की शानदार जीत के साथ हुआ। दूसरे टेस्ट में भारत ने 211 रन से जीत दर्ज करते हुए सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली। श्रीलंका की धरती पर मिली यह जीत भारतीय अंडर-19 टीम के लिए बड़ी उपलब्धि रही। सीरीज समाप्त होने के बाद यदि सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो भारतीय ओपनर लक्ष्य राजेश रायचंदानी शीर्ष स्थान पर रहे, जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाकर अपनी शानदार बल्लेबाजी का परिचय दिया।

रनों की रेस में लक्ष्य सबसे आगे, टेस्ट सीरीज में किया कमाल

लक्ष्य ने इस टेस्ट टेस्ट सीरीज में भारत के लिए साथ ही ओवरऑल भी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर रहे। उन्होंने पहले टेस्ट मैच में दोहरा शतक लगाया तो वहीं दूसरे टेस्ट मैच में नाबाद शतकीय पारी भी खेली। उन्होंने 2 मैचों में सबसे ज्यादा 307 रन बनाए और उनका बेस्ट स्कोर 207 रन रहा। वहीं सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर श्रीलंका के बैटर सेनूजा वेकुनागोडा रहे जिन्होंने 2 मैचों में 306 रन बनाए।

सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में भारतीय बल्लेबाज मनल चौहान तीसरे स्थान पर रहे। उन्हें पहले टेस्ट में खेलने का मौका नहीं मिला था, लेकिन दूसरे मुकाबले की दोनों पारियों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने कुल 201 रन बनाए। सागर विर्क ने दो मैचों में 151 रन बनाकर चौथा स्थान हासिल किया। श्रीलंका के कविजा गमागे 143 रन के साथ पांचवें स्थान पर रहे, जबकि भारत के कुशाग्र ओझा ने दो मैचों में 135 रन बनाकर शीर्ष बल्लेबाजों की सूची में अपनी जगह बनाई।

भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज
प्लेयर साल मैच पारी नाबाद रन बेस्ट स्कोर औसत गेंद स्ट्राइक रेट 100 50 0 चौके छक्के
लक्ष्य रायचंदानी 2026-2026 2 3 1 307 207 153.5 443 69.3 2 0 1 31 4
सेनूजा वेकुनागोडा 2026-2026 2 4 1 306 233 102 341 89.73 1 1 0 44 1
मनल चौहान 2026-2026 1 2 1 201 150 201 290 69.31 1 1 0 27 2
सागर विर्क 2026-2026 2 3 0 151 134 50.33 355 42.53 1 0 1 18 1
कविजा गमागे 2026-2026 2 4 0 143 51 35.75 373 38.33 0 1 0 20 2
कुशाग्र ओझा 2026-2026 2 2 0 135 111 67.5 233 57.93 1 0 0 15 2
विमथ दिनसारा 2026-2026 2 4 0 128 64 32 292 43.83 0 2 0 18 0
दुलनिथ सिगेरा 2026-2026 2 4 0 118 72 29.5 135 87.4 0 1 1 11 5
यशवर्धन चौहान 2026-2026 2 3 0 104 78 34.66 158 65.82 0 1 0 14 2
मानव कृष्णा 2026-2026 1 1 0 100 100 100 153 65.35 1 0 0 6 3

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here