ग्लासगो। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 शुरू होने से ठीक पहले भारत को बड़ा झटका लगा है। जूडो के 73 किलोग्राम वर्ग के गोल्ड मेडल के प्रबल दावेदार अरुण कुमार डोप टेस्ट में फेल हो गए हैं। इसके चलते उन्हें भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया है। जूडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि बुधवार को नोटिस मिला है, जिसमें 15 दिन के भीतर जवाब देने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि नियमों के अनुसार डोपिंग मामले की जांच पूरी होने तक अरुण प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सकते। मुकेश कुमार ने कहा कि अरुण से भारत को पदक की बड़ी उम्मीद थी, लेकिन खेलों के शुरू होने से ठीक पहले किसी अन्य खिलाड़ी को उनकी जगह शामिल करना संभव नहीं है। ऐसे में भारत जूडो की इस स्पर्धा में एक मजबूत दावेदार से वंचित रहेगा।


