वनडे वर्ल्ड कप के लिए अश्विन ने चुनी 13 खिलाड़ियों की टीम

0

नई दिल्ली : वनडे वर्ल्ड कप 2027 के आयोजन में अभी काफी समय बाकी है, लेकिन भारतीय टीम में किन खिलाड़ियों को जगह मिलनी चाहिए, इसे लेकर चर्चा अभी से तेज हो गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कई क्रिकेट एक्सपर्ट अपनी संभावित टीम चुन चुके हैं और अब टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर आर अश्विन ने भी वनडे वर्ल्ड कप के लिए अपनी पसंदीदा भारतीय टीम का चयन किया है। अश्विन ने अपनी टीम में संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा और ऋषभ पंत को शामिल नहीं किया। वहीं, कुछ अन्य खिलाड़ियों को लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें टीम में शामिल किए जाने पर विचार किया जा सकता है।

वनडे वर्ल्ड कप के लिए अश्विन ने 30 में से चुने 13 खिलाड़ी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक शो के दौरान आर अश्विन के सामने 30 खिलाड़ियों के नाम लिए गए। इन 30 खिलाड़ियों में से अश्विन ने 13 खिलाड़ियों का चयन किया जो वनडे वर्ल्ड कप 2027 में खेल सकते हैं। उन्होंने 30 में से 9 खिलाड़ियों के बारे में साफ तौर पर कहा उन्हें टीम में जगह नहीं मिलेगी तो वहीं 8 खिलाड़ी ऐसे रहे जिनके बारे में अश्विन ने कहा कि शायद इन्हें भारतीय टीम में जगह मिल सकती है। अब आपको बताते हैं कि अश्विन ने किन-किन खिलाड़ियों के लिए YES, NO और MAY BE कहा।

वर्ल्ड कप टीम में भुवनेश्वर कुमार को मौका देने के पक्ष में अश्विन

अश्विन ने वनडे वर्ल्ड कप 2026 के लिए जिन खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया उसमें शुभमन गिल, विराट कोहली, रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, इशान किशन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, हार्दिक पंड्या, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार रहे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने इस वीडियो में साफ तौर पर कहा कि हमें अगले वनडे वर्ल्ड कप में भुवनेश्वर कुमार की जरूरत होगी और वो टीम के लिए अहम साबित होंगे। मैं भुवी से बात करके कहूंगा कि वो सभी घरेलू टूर्नामेंट में खेलें और खुद को और तैयार करें।

अश्विन ने संजू-वैभव-अभिषेक के नाम को किया खारिज

अश्विन से कार्यक्रम के दौरान जब संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ऋषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, शिवम दुबे, प्रिंस यादव और गुरनूर बरार को वनडे वर्ल्ड कप टीम में शामिल किए जाने को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने इन सभी के नाम पर साफ तौर पर ना कहा। वहीं मोहम्मद शमी को लेकर अश्विन ने कहा कि उन्हें शायद मौका मिल सकता है, लेकिन वह उनके चयन को लेकर लगभग ‘NO’ ही मानते हैं। इसके अलावा यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, वरुण चक्रवर्ती, रविंद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा को लेकर उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों को टीम में जगह मिल सकती है।

वनडे वर्ल्ड कप 2026 के लिए अश्विन द्वारा चुनी गई भारतीय टीम

YES (इन्हें मौका मिलेगा)- शुभमन गिल, विराट कोहली, रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, इशान किशन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, हार्दिक पंड्या, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार।

NO (इन्हें मौका नहीं मिलेगा)- संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ऋषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार।

MAY BE (इन खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है)- यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, वरुण चक्रवर्ती, रविंद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here