जसपाल राणा से अभिनव बिंद्रा तक, 12 भारतीयों का कमाल; कॉमनवेल्थ में जीते 5+ मेडल

0

नई दिल्ली : कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में कई भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी शानदार प्रतिभा का लोहा मनवाया है। भारत के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की लंबी सूची है, लेकिन 5 या उससे ज्यादा मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों की संख्या काफी कम है। भारतीय एथलीट्स ने अलग-अलग खेलों में देश का नाम रोशन किया है, हालांकि सबसे ज्यादा सफलता शूटिंग में मिली है। कॉमनवेल्थ गेम्स के आंकड़े भी इस बात की गवाही देते हैं कि निशानेबाजों ने भारत के मेडल अभियान में अहम योगदान दिया है।

जसपाल राणा का जलवा, कॉमनवेल्थ में जीते रिकॉर्ड 15 पदक

कॉमवेल्थगेम्स गेम्स के इतिहास में ऐसे कौन-कौन खिलाड़ियों हैं जिन्होंने भारत के लिए 5 या उससे ज्यादा मेडल जीतने का कमाल किया है हम ऐसे 12 खिलाड़ियों का जिक्र करने जा रहे हैं और यही नहीं इन 12 खिलाड़ियों में 5 ऐसे भी हैं जिन्होंने ओलंपिक में भी देश के लिए मेडल जीते हैं। कॉमवेल्थगेम्स गेम्स में भारत के लिए सबसे ज्यादा मेडल जीतने का कमाल पूर्व भारतीय शूटर जसपाल राणा ने किया था जिन्होंने कुल 15 पदक अपने नाम किए थे जिसमें 9 गोल्ड, 4 सिल्वर और 2 ब्रान्ज मेडल शामिल थे। हालांकि राणा कभी देश के लिए ओलंपिक मेडल नहीं जीत पाए थे।

समरेश जंग का शानदार सफर, कॉमनवेल्थ में जीते कई मेडल

समरेश जंग ने भी कॉमवेल्थगेम्स गेम्स में अपना परचम जब-जब मौका मिला लहराया और उन्होंने कुल 14 पदक देश के लिए जीते थे जिसमें 7 गोल्ड, 5 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज शामिल थे। हालांकि समरेश भी कभी ओलंपिक में कोई मेडल नहीं जीत पाए। भारत के स्टार टेबल टेनिस प्लेयर अचंता शरत कमल ने भी कॉमवेल्थगेम्स गेम्स में में अपना लोहा मनवाया था और 13 पदक इसकी गवाही देते हैं। उन्होंने कॉमवेल्थगेम्स गेम्स में में कुल 7 गोल्ड, 3 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल जीते थे। गगन नारंग ने भी कॉमवेल्थगेम्स गेम्स में 10 मेडल जीते थे और उन्होंने 2012 ओलंपिक में भी देश के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीतने का कमाल किया था।

कॉमनवेल्थ गेम्स में अभिनव बिंद्रा का जलवा, खाते में 7 मेडल

भारतीय शूटिंग के सरताज अभिनव बिंद्रा ने कॉमवेल्थगेम्स गेम्स में देश के लिए कुल 7 मेडल जीतने का कमाल किया था जिसमें 4 गोल्ड, 2 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज शामिल थे तो वहीं अभिनव ने साल 2008 ओलंपिक में देश के लिए गोल्ड मेडल जीतने का कमाल किया था। शूटर तेजस्विनी सावंत ने भी कॉमवेल्थगेम्स गेम्स में भारत के लिए कुल 7 मेडल जीते थे जबकि विजय कुमार ने 6 मेडल जीतने का कमाल किया था और विजय ने 2012 ओलंपिक में भी भारत के लिए सिल्वर जीता था। मानवजीत सिंह संधू ने भी कॉमनवेल्थ गेम्स में कुल 6 पदक अपने नाम किए थे।

कॉमनवेल्थ में साइना और सिंधु का दबदबा, दोनों ने जीते 5-5 पदक

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए साथियान ज्ञानसेकरन ने 6 पदक जीते हैं, जबकि अंजलि भगत के नाम 5 पदक हैं। स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने भी कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए 5 पदक अपने नाम किए। वहीं, पीवी सिंधु ने भी इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में कुल 5 पदक जीते हैं। ओलंपिक में भी दोनों खिलाड़ियों ने देश का गौरव बढ़ाया है। साइना नेहवाल ने 2012 लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था, जबकि पीवी सिंधु ने 2016 रियो ओलंपिक में रजत और 2020 टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक अपने नाम किया।

कॉमवेल्थगेम्स गेम्स में भारत के लिए सबसे ज्यादा पदक जीतने वाले टॉप-12 खिलाड़ी
  • जसपाल राणा (शूटिंग)- 15 पदक- 9 गोल्ड, 4 सिल्वर, 2 ब्रॉन्ज
  • समरेश जंग (शूटिंग)- 14 पदक- 7 गोल्ड, 5 सिल्वर, 2 ब्रॉन्ज
  • अचंता शरत कमल (टेबल टेनिस)- 13 पदक- 7 गोल्ड, 3 सिल्वर, 3 ब्रॉन्ज
  • गगन नारंग (शूटिंग)- 10 मेडल- 8 गोल्ड, 1 सिल्वर, 1 ब्रॉन्ज
  • अभिनव बिंद्रा (शूटिंग)- 7 मेडल- 4 गोल्ड, 2 सिल्वर, 1 ब्रॉन्ज
  • तेजस्विनी सावंत (शूटिंग)- 7 मेडल- 3 गोल्ड, 3 सिल्वर, 1 ब्रॉन्ज
  • विजय कुमार (शूटिंग)- 6 मेडल- 5 गोल्ड, 1 सिल्वर
  • मानवजीत सिंह संधू (शूटिंग)- 6 मेडल- 1 गोल्ड, 2 सिल्वर, 3 ब्रॉन्ज
  • साथियान ज्ञानसेकरन (टेबल टेनिस)- 6 मेडल- 2 गोल्ड, 2 सिल्वर, 2 ब्रॉन्ज
  • अंजलि भगत (शूटिंग)- 5 मेडल- 4 गोल्ड, 1 सिल्वर
  • साइना नेहवाल (बैडमिंटन)- 5 मेडल- 3 गोल्ड, 1 सिल्वर, 1 ब्रॉन्ज
  • पीवी सिंधू (बैडमिंटन)- 5 मेडल- 2 गोल्ड, 2 सिल्वर, 1 ब्रॉन्ज
5 खिलाड़ी जिन्होंने कॉमनवेल्थ के साथ ओलंपिक में भी देश के लिए जीता था मेडल
  • अभिवन बिंद्रा (शूटिंग) – 2008 – गोल्ड
  • विजय कुमार (शूटिंग)- 2012- सिल्वर
  • गगन नारंग (शूटिंग)- 2012- ब्रॉन्ज
  • साइना नेहवाल (बैडमिंटन)- 2012- ब्रॉन्ज
  • पीवी सिंधू (बैडमिंटन)- 2016- सिल्वर
  • पीपी सिंधू (बैडमिंटन)- 2020- ब्रॉन्ज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here