ब्रॉक लैसनर की हार के बाद क्या होगा अगला कदम? SummerSlam 2026 के सभी नतीजे

0

नई दिल्ली : मेगा इवेंट WWE समरस्लैम 2026 का आयोजन मिनियापोलिस के यूएस बैंक स्टेडियम में हुआ, जहां दो दिनों तक कई रोमांचक और कांटे की टक्कर देखने को मिलीं। पहले दिन के अंत में बड़ा पल तब आया, जब ब्रॉक लैसनर को ओबा फेमी के हाथों हार का सामना करना पड़ा। मुकाबले के बाद लैसनर ने ओबा फेमी का हाथ उठाया और उन्हें WWE का भविष्य बताया। इस घटना से संकेत मिले कि दोनों के बीच चल रहा विवाद अब खत्म हो गया है। हालांकि, लैसनर अब अगली बार कब रिंग में वापसी करेंगे, इसे लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है।

वहीं समरस्लैम 2026 के दूसरे दिन का अंत भी बेहद रोमांचक रहा, जब रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। दोनों सुपरस्टार्स ने एक-दूसरे को कड़ी चुनौती दी और मुकाबले में कोई भी हार मानने को तैयार नहीं था। आखिरकार रेंस ने लगातार तीन स्पीयर लगाकर रॉलिंस को पिन कर दिया और एक बार फिर वर्ल्ड हेवीवेट चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया। मुकाबले के बाद का दृश्य काफी भावुक रहा, जब दोनों रेसलर्स ने साथ मिलकर द शील्ड का मशहूर पोज किया और अपने पुराने विवाद को खत्म करने का संकेत दिया।

WWE समरस्लैम 2026 नाइट 1 रिजल्ट्स
मैच विजेता खिताब
लिव मॉर्गन vs इयो स्काई लिव मॉर्गन WWE विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप
सोलो सिकोआ, एलए नाइट और रॉयस कीज vs द ब्लडलाइन सोलो सिकोआ, एलए नाइट और रॉयस कीज टैग टीम मैच
गुंथर vs निक एल्डिस गुंथर सिंगल्स मैच
फेटल इन्फ्लुएंस vs द बेला ट्विन्स और पैज फेटल इन्फ्लुएंस ट्रायो/टैग टीम मैच
सीएम पंक vs कोडी रोड्स सीएम पंक WWE अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप
ओबा फेमी vs ब्रॉक लैसनर ओबा फेमी हेल इन ए सेल मैच
WWE समरस्लैम 2026 नाइट 2 रिजल्ट्स
मैच विजेता स्टिपुलेशन / खिताब
केविन ओवेंस vs गुंथर vs सैमी जेन vs फिन बैलर केविन ओवेंस WWE अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप के नंबर-1 कंटेंडर मैच
बैरन कॉर्बिन vs ट्रिक विलियम्स बैरन कॉर्बिन WWE यूएस चैंपियनशिप
चेल्सी ग्रीन vs शार्लेट फ्लेयर vs लैश लीजेंड vs टिफनी स्ट्रैटन vs जेड कारगिल चेल्सी ग्रीन WWE विमेंस इंटरिम चैंपियनशिप लैडर मैच
डैनहाउजेन vs डोमिनिक मिस्टीरियो डैनहाउजेन ह्यूमन मनीज ऑन ए पोल मैच
चैड गेबल vs पेंटा चैड गेबल WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप
रोमन रेंस vs सैथ रॉलिंस रोमन रेंस WWE वर्ल्ड हेवीवेट चैंपियनशिप

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here