नई दिल्ली : इंडिया अंडर-19 टीम के श्रीलंका दौरे के बाद अब भारतीय युवा टीम ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। श्रीलंका दौरे पर वनडे सीरीज में 1-2 से हार और टेस्ट सीरीज में 1-0 से जीत दर्ज करने के बाद भारत के सामने नई चुनौती होगी। ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम भारत दौरे पर आ रही है, जिसके लिए कंगारू टीम का स्क्वाड घोषित कर दिया गया है। इस टीम में गुजराती मूल के खिलाड़ी नील पटेल को भी जगह मिली है। टॉप ऑर्डर बल्लेबाज और स्पिन गेंदबाजी करने वाले नील ने घरेलू क्रिकेट में न्यू साउथ वेल्स के लिए शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के भारत दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज के साथ-साथ दो मैचों की अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज भी खेली जाएगी। दोनों टीमों के बीच होने वाले मुकाबलों की मेजबानी राजकोट और अहमदाबाद करेंगे। खास बात यह है कि गुजरात के नील पटेल को अपने घरेलू दर्शकों के सामने खेलने का मौका मिल सकता है। वनडे सीरीज का आयोजन 18 से 23 सितंबर तक किया जाएगा, जबकि अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज 27 सितंबर से 8 अक्टूबर तक खेली जाएगी। इस दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड घोषित हो चुका है, वहीं भारतीय अंडर-19 टीम की घोषणा अभी बाकी है।
घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन, नील पटेल को मिला बड़ा मौका
नील पटेल ने सभी स्तर मिलाकर, घरेलू, क्लब, अंडर 19, व अन्य एज ग्रुप में अब तक कुल 278 पारियों में 8176 रन बनाए हैं। जिसमें उनके नाम 11 शतक और 45 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा वह 202 विकेट भी अपने नाम कर चुके हैं।
ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 टीम का स्क्वाड
केसी बार्टन, हेडन बार्बुलोविक, एली ब्रेन, विल बाइरोम, ब्लेक कैटेल, जैक जोसनेक, स्पेंसर ग्रीन, कोनोर ग्रेगरी, चार्ली हेंडरसन, जेड होल्लिक, मैथ्यू लफ, नील पटेल, जैकब पीट्ज, पैट्रिक सुलिवन, थियो सिंगोस, थॉमस वैसियो।
इंडिया अंडर 19 बनाम ऑस्ट्रेलिया अंडर 9 सीरीज का शेड्यूल
वनडे
पहला वनडे: 18 सितंबर 2026, सुबह 9.30 (IST)
दूसरा वनडे: 21 सितंबर 2026, सुबह 9.30 (IST)
तीसरा वनडे: 23 सितंबर 2026, सुबह 9.30 (IST)
टेस्ट
पहला टेस्ट: 27 सितंबर 2026 से, सुबह 9.30 (IST)
दूसरा टेस्ट: 5 अक्टूबर 2026 से, सुबह 9.30 (IST)


