नई दिल्ली : भारत के घरेलू क्रिकेट सीजन 2026-27 की शुरुआत इस महीने के अंत में होने जा रही है। प्रतिष्ठित रेड-बॉल टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी 2026 का आगाज 23 अगस्त से होगा, जबकि फाइनल सहित प्रतियोगिता 10 सितंबर तक चलेगी। इस बार टूर्नामेंट में कुल छह टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें से पांच टीमों के स्क्वाड का ऐलान हो चुका है, जबकि नॉर्थ जोन की टीम का चयन अभी बाकी है। खास बात यह है कि घोषित पांच टीमों में से चार की कमान भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ियों को सौंपी गई है, जिससे टूर्नामेंट का रोमांच और बढ़ गया है।
दलीप ट्रॉफी 2026 में भारतीय क्रिकेट के कई बड़े सितारे अलग-अलग टीमों की अगुवाई करते नजर आएंगे। ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, इशान किशन और आईपीएल स्टार रजत पाटीदार को अपनी-अपनी टीमों की कप्तानी सौंपी गई है। वहीं युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को ईस्ट जोन की टीम में जगह मिली है और उन्हें उपकप्तान भी बनाया गया है। इस टूर्नामेंट में वैभव के प्रदर्शन पर भी सभी की नजरें रहेंगी। इसके अलावा पृथ्वी शॉ, मोहम्मद शमी, सरफराज खान समेत कई अनुभवी और उभरते हुए खिलाड़ी भी मैदान पर अपनी प्रतिभा का दम दिखाते नजर आएंगे।
सेमीफाइनल में पहले से पहुंचीं रजत पाटीदार और तिलक वर्मा की टीमें
पिछला खिताब रजत पाटीदार की कप्तानी में जीतने वाली सेंट्रल जोन की टीम को सीधे सेमीफाइनल में जगह मिली है। वहीं पिछले साल की उपविजेता साउथ जोन की टीम भी सेमीफाइनल में सीधे खेलने उतरेगी। जबकि नॉर्थ, ईस्ट, नॉर्थ ईस्ट और वेस्ट जोन की टीमें क्वार्टरफाइनल में भिड़ेंगी। यह सभी मुकाबले बेंगलुरु स्थिति बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में खेले जाएंगे।
Duleep Trophy 2026, Squads, Schedule, Dates, Venue समेत सभी जानकारी



